
पत्नी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म लेकिन दोनों के पिता निकले अलग, बेवफा पत्नी की ऐसे खुली पोल
चीन में एक कपल के साथ साइंस का ऐसा अनोखा रुप सामने आ गया जिससे उनके रिश्तों में दरार पड़ गई
ये दुनिया सिर्फ गोल नहीं बल्कि अजीबो-गरीब भी है और इस बात का सबूत हम कुछ हैरान कर देने वाली कहानियों से मिलता है। कुछ घटनाएं तो ऐसी होती हैं जहां आदमी विज्ञान और प्यार मिले धोखे से एक साथ हैरान रह जाता है। जुड़वा बच्चों को लेकर आपके मन में भी ये ही थ्योरी बनती है ना कि गर्भ में एक व्यक्ति के दो स्पर्म अगर एक साथ फ्यूज हो जाएं तो ही जुड़वा बच्चे बनते हैं। अगर आप भी ये ही सोचते हैं तो आपको बता दें कि जुड़वा बच्चे होने के पीछे ये ही कारण नहीं होता। चीन में एक कपल के साथ साइंस का ऐसा अनोखा रुप सामने आ गया जिससे उनके रिश्तों में दरार पड़ गई।
जुड़वा बच्चों के निकले दो बाप
दरअसल चीन में जुड़वा बच्चों का एक अनोखा मामला सामने आया। चीनी व्यक्ति की पत्नी प्रेग्नेंट थीं और उसे दो बच्चे होने वाले थे। जब उसे डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया तो पिता अपने बच्चों के आने का इंतजार करने लगा। महिला ने दो स्वस्थ्य जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जुड़वा बच्चे होना भी अनोखा ही लगता है लेकिन ऐसा बहुत से केस में होता है।
पिता ने बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट बनवाते समय डॉक्टर्स से इनका डीएनए टेस्ट करवाने की बात कही। इसके बाद बच्चों का डीएनए टेस्ट भी कर दिया गया। जब एनालिस्ट ने पिता को रिपोर्ट सौंपी तो वो हैरान रह गया। जुड़वा बच्चों के पिता दो निकले। एक बच्चे का डीएनए तो उससे मैच कर रहा था, लेकिन दूसरे बच्चे का डीएनए उस शख्स से मैच नहीं कर रहा था। इस बात से शख्स को पता चला कि उसकी पत्नी ने उसके साथ बेवफाई की है और उसके बच्चे के साथ साथ दूसरे शख्स का बच्चा भी पल रहा था।
ऐसी खुली पत्नी की पोल
जिस शख्स के साथ ये घटना हुई उसके तो होश उड़ गए। उसने कहा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मेरी पत्नी मेरे साथ ऐसा कर सकती है। उसके किसी और से भी संबंध हो सकते हैं मुझे ये यकीन ही नहीं हो रहा। डेंग यजूं ने ही इन बच्चों का टेस्ट किया था। उन्होंने बताया कि ऐसे मामले 1 करोड़ में एक ही बार आते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि ये प्रोसेस होती कैसे हैं।
डेंग ने बताया कि ऐसा तब होता है जब एक महिला एक मही ने में दो अंडे रिलीज करती है। उसके बाद कम समय में ही अगर वो दो अलग अलग लोगों के साथ संबंध बनाती है तो अलग अलग अंडे दो अलग स्पर्म के साथ फ्यूज हो जाते हैं। ऐसा होने पर महिला जुड़वा बच्चों को जन्म देती है, लेकिन उसके पिता अलग-अलग हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रोसेस को heteropaternal superfecundation कहते हैं।
साथ ही एक्सपर्ट ने बताया कि महिला अगर एक ही दिन के अंदर दो अलग अलग लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाए तो इसकी संभावना काफी बढ़ जाती है। ऐसे में उस महिला के साथ भी ये ही हुआ था। उसने अपने पति के अलावा किसी और के साथ भी संबंध बनाए थे जिसके कारण उसके शरीर में दो गर्भ स्थापित हो गए और उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।