Bollywood

मदर्स डे पर वायरल हो रही हैं इन सितारों के बचपन की तस्वीरें, मां संग बेहद प्यारे लग रहे हैं

इन मशहूर सितारों की बचपन की यह तस्वीरें देखेंगे तो आप पहचान भी नहीं पाएंगे

मई महीने के दूसरे रविवार को पूरी दुनिया में मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार 10 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर कोई अपनी मां के लिए कुछ न कुछ ज़रूर करता है, जैसे कोई अपनी मां को गिफ्ट देता है, तो कोई उनके साथ टाइम स्पेंड करता है। हर किसी का मदर डे सेलिब्रेट करने का तरीका अलग है। इसी कड़ी में बॉलीवुड में भी मदर्स डे का एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। ऐसे में आज हम आपको यहां कुछ पॉपुलर सितारों की बचपन की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिसमें वे अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं।

आमिर खान

 

View this post on Instagram

 

Ammi and me. Best Mom in the world!

A post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan) on

आमिर खान बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में से एक हैं। मदर्स डे के मौके पर हम आपको उनके बचपन की फोटो दिखा रहे हैं। इस फोटो में वे अपनी मां जीनत के साथ नजर आ रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें, तो आमिर खान जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाले हैं, इस फिल्म का उनके फैंस बेसब्री इंतजार कर रहे हैं।

आलिया भट्ट

 

View this post on Instagram

 

My happy place.. ?‍?love you mama ??❤ @sonirazdan

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on

बॉलीवुड की चुलबुली गर्ल कही जाने वाली आलिया भट्ट बचपन में काफी क्यूट थी। हालांकि उनके क्यूटनेस का लेवल तो अभी भी बहुत हाई है। इस तस्वीर में वे अपनी मां सोनी के साथ नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर को अक्सर लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। बात अगर आलिया भट्ट के करियर की करें तो मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं।

अनुष्का शर्मा

 

View this post on Instagram

 

Maa ❤️?❤️

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

बॉलीवुड में अपने बलबूते नेम फेम बनाने वाली अनुष्का शर्मा की बचपन की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं, लेकिन इस फोटो में वे अपनी मां आशिमा शर्मा के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो में अनुष्का शर्मा को पहचान पाना बहुत ही मुश्किल है। इनके करियर की बात करें, तो अनुष्का काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं।

श्रद्धा कपूर

फिल्म आशिकी 2 से अपने करियर की शुरुआत करने वाली श्रद्धा कपूर अब बॉलीवुड का जाना माना चेहरा हैं। इस फोटो में वे अपनी मां शिवांगी कोल्हापुरे के साथ नजर आ रही हैं। बता दें कि उनकी इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। याद दिला दें कि श्रद्धा कपूर को आखिरी बार फिल्म बागी 3 में देखा गया था।

सोनम कपूर

बॉलीवुड की फैशन क्वीन कही जाने वाली सोनम कपूर इस फोटो में अपनी मां सुनीता के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि उनकी मां उन्हें बेहद प्यार से तैयार कर रही हैं। ऐसे में ये फोटो सोनम कपूर के फैंस को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि सोनम कपूर ने हाल ही में अपनी शादी सालगिरह सेलिब्रेट किया है।

जान्हवी कपूर

 

View this post on Instagram

 

Cherish them, listen to them, give them all the love in the world ❤️ Happy Mother’s Day

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

जान्हवी कपूर की मां श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं रही हैं, लेकिन मदर्स डे के इस खूबसूरत मौके पर ये तस्वीर ही उनकी यादों को ताजा कर रही हैं। जी हां, इस फोटो में जान्हवी कपूर श्रीदेवी के साथ दिखाई दे रही हैं। करियर की बात करें तो जान्हवी कपूर फिल्म गुंजन सक्सेना में नजर आएंगी।

अर्जुन कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी मां मोना से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बचपन में वे अपनी मां के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। मां –बेटे की ये जोड़ी बॉलीवुड में काफी ज्यादा पसंद की जाती है।

Back to top button