Bollywood

चाची नीतू और भाई रनबीर से मिलने देर रात उनके घर पहुंची करीना, अंतिम संस्कार में भी थी मौजूद

चाचा ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में हर वक्त मौजूद रहीं करीना, अब घर जाकर भी की मुलाकात

ऋषि कपूर के गुजर जाने के बाद उनके घर पर प्रेयर मीट रखा गया था। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी आई थीं जहां रनबीर और नीतू ऋषि कपूर के तस्वीर के पास उदास बैठे हुए थे। उनके घर में लॉकडाउन के चलते काफी लोग नहीं आ पाए, लेकिन हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपने कजिन रनबीर के पास उनका दर्द बांटने पहुंची। करीना को सोमवार की रात को नीतू कपूर के घर के बाहर देखा गया। उन्होंने घर में जाकर चाची नीतू और भाई रनबीर से मुलाकात की। उनकी मुलाकात के लिए घर जाते हुए ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

रनबीर के घर पहुंची करीना

करीना कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। हाल ही में उनकी ये तस्वीरें तब सामने आई जब वो अपने कजिन रनबीर के घर जा रही थीं। करीना ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। साथ ही उन्होंने सफेद-काली धारीदार शर्ट पहने हुए थी। इन तस्वीरों में करीना का चेहरा तो साफ नहीं दिख रहा, लेकिन उनकी आंखे देखकर कहा जा सकता है कि वो काफी उदास थीं। रनबीर अपने भाई और चाची के पास उनका दुख बांटने पहुंची थी।

बता दें कि 2 साल की लंबी बीमारी के बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया था। निधन के दिन ही उनका अंतिम संस्कार हुआ था और लॉकडाउन के चलते बहुत कम ही लोग पहुंच पाए थे। हालांकि इस मौके पर करीना कपूर सैफ के साथ मौजूद थीं। इतना ही नहीं वो हर वक्त अपने पिता के साथ अपने चाचा के अंतिम कार्यक्रम में मौजूद रहीं। ऋषि कपूर का अस्थि कलश मुंबई के बाणगंगा टैंक में विसर्जित किया गया था। इस दौरान रनबीर के साथ आलिया भट्ट भी मौजूद थीं।

बॉलीवुड और फैंस को सदमा दे गए ऋषि

ऋषि कपूर का चले जाना ना सिर्फ कपूर खानदान के लिए बल्कि पूरे बॉलीवुड और फैंस को एक गहरा सदमा दे गया। उन्हें गए 5 दिन हो गए हैं, लेकिन इस सदमे से अभी भी लोग उबर नहीं पा रहे। संजय दत्त को भी उनके जाने का यकीन नहीं हो रहा। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि ऋषि को मैं अपने बड़े भाई जैसा मानता था। वो सच में चले गए हैं यकीन नहीं होता। वहीं ऋषि की को-स्टार रहीं माधुरी ने भी उनके जाने को एक सदमा बताया। माधुरी ने ट्वीट कर कहा था कि उन्हें इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा कि ऋषि अब नहीं रहे।

 

View this post on Instagram

 

Meal out after a long period becomes so special!! You value each moment enjoy every dish ?

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on


जहां सितारों का ये हाल है तो वहीं नीतू कपूर के लिए ऋषि की यादों को भूलाना बहुत कठिन हो रहा है। उन्होंने अपने पति की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि हमारी कहानी का यहां अंत हुआ। वहीं उन्होंने अपने और ऋषि की एक और तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा एक परिवार होने के नाते हमें हर पल कुछ खो देने का एहसास होता है। जब हम साथ बैठते हैं और पीछे मुड़कर देखते हैं तो हमें दुख के साथ साथ वो लोग भी याद आते हैं जिन्होंने मुश्किल में हमारा साथ दिया था। अस्पताल के उन लोगों का हम दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। बता दें कि नीतू ऋषि कपूर के साथ अंत समय तक रहीं और उनके संघर्ष में उनका पूरा साथ दिया।

Back to top button