Trending

मासिक राशिफल : मई महीना इन 7 राशियों के लिए लेकर आएगा खुशियों की सौगात, कदमों में होगी सफलता

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की मई का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? आज हम आपको मई महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें Rashifal May 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस महीने आपके आसपास का माहौल बेहतर रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आपकी बनाई हुई योजनाओं से आपको सफलता मिलने के पूरे योग हैं। विचारों और बातचीत के दम पर आप लोगों को अपनी राय से सहमत कराने में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। सावधान रहें कि कोई बात ज्यादा न बिगड़ सके। घर मे खुशी का माहौल बना रहेगा।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी की भावनाओं की चिंता करें। ऐसा कोई काम न करें, जिससे आपका साथी ईर्ष्या महसूस करे।

करियर के विषय में : बिजनेस में कोई रिस्क न लें। लोगों को उधार पैसा देने से भी बचें।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य ठीक-ठीक रहेगा। खानपान में किसी भी तरह के नशे में अति न करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि के परेशान लोगों को इस महीने कुछ राहत मिल सकती है। धन की बचत करने में सफल रहेंगे। इस महीने आप अपने काम को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। यह समय व्यापार के लिए फायदेमंद है। बिजनेस में किसी मामलों को लेकर आप थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। यदि आप मेहनत से प्रयास करते रहेंगे तो आप को अपेक्षित नतीजे मिलेंगे। विवाद की स्थिति में शांति बनाए रखें, अपने गुस्से पर काबू रखें।

प्यार के विषय में : आप सुस्त रहेंगे, तो इसका असर आपके रिश्तों पर पड़ सकता है।

करियर के विषय में : आपको उम्मीद के मुताबिक धन लाभ होगा। आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

हेल्थ के विषय में : दौड़-भाग के चलते थकान रहेगी। आलस्य से भी परेशान हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कामकाज के बजाए योजना बनाने में ज्यादा समय लगेगा। जो व्यक्ति करियर या सामाजिक संबंधों के लिहाज से आपके लिए खास है, वह आपसे प्रभावित हो सकता है। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। अनुचित काम से दूर रहें वरना बाद में दुष्परिणाम का सामना करना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : विवाहितों को रोमांस के लिए समय निकालना होगा अन्यथा आपका जीवनसाथी उपेक्षित महसूस कर सकता है।

करियर के विषय में : आपके कारोबार और व्यवसाय में उन्नति होगी और आपको चारों तरफ से खुशियों की खबरें मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : अपने स्वास्थ्य के बारे में आपकी चिंता जारी रहेगी। जरूरत से ज्यादा भागदौड़ से सावधान रहें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस महीने आपकी मेहनत उपलब्धियों के रूप में नजर आएगी। कुछ गुप्त सूचनाएं और जानकारियां आपको मिल सकती हैं। कामकाज निपटाने के लिए थोड़ा बहुत पैसा खर्च करेंगे और आगे बढ़ जाएंगे। करीबी लोगों के लिए कुछ त्याग करना पड़े, तो संकोच न करें। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपको पार्टनर से सम्मान और प्यार मिलेगा।

करियर के विषय में : कोई जोखिम भरा निवेश करने से बचें। आप पुरानी उधारी वसूल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य आपके नकारात्मक चिंतन से प्रभावित होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस महीने कितनी भी मुश्किल चुनौती आये, उसे स्वीकार करने से ना डरें। परिवार में वैचारिक मतभेद खत्म हा सकते हैं। आपके लगभग सभी काम पूरे होंगे। आपके काम करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। इमानदारी अच्छे फल दिलाएगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी आर्थिक स्थिति में वेतन वृद्धि के माध्यम से सुधार होगा।

प्यार के विषय में : आपको अपने प्रेमी या जीवनसाथी के प्रति अपनी भावनाओं की ईमानदारी साबित करनी पड़ेगी।

करियर के विषय में : आपके लिए अपने व्यवसाय में कुछ बदलाव करना जरूरी हो जाएगा।

हेल्थ के विषय में : संतुलित आहार न लेना आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अपनी मेहनत की कमाई को सावधानी से खर्च करने से मौद्रिक प्रतिकूलता से बचा जा सकता है। इस महीने आपको किसी बोझ या अनचाहे साथी से भी छुटकारा मिल सकता है। अचानक इनकम बढ़ेगी। किसी उलझी हुई स्थिति को सुलझाने में आप सफल रहेंगे। अपने गुस्से के कारण कोई बड़ा फैसला न लें, नहीं तो नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

प्यार के विषय में : आप अपने प्रेमी या जीवनसाथी पर अपना वर्चस्व जताने की कोशिश न करें।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को बहुत अधिक मेहनत करने के बादजूद वांछित परिणाम नहीं मिल सकेंगे।

हेल्थ के विषय में : जरूरी चेकअप करवाते रहें। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस माह आपका दिमाग काम-काज की उलझनों में फँसा रहेगा। रुके हुए कामों की शुरुआत हो सकती है। आपके विचारों को सम्मान मिल सकता है। आत्मविश्वास और याददाश्त में कमी रह सकती है। महीने की शुरुआत में आपका मन स्थिर न होने की वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन आखिर तक बेहतर महसूस करेंगे। आपके सभी कार्य बिना अवरोध के संपन्न होंगे।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन आपके लिए सुखमय रहेगा।

करियर के विषय में : नौकरी में आज आपको सावधानी बनाए रखनी होगी। किसी षड़यंत्र में न पड़ें।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य मौसम से प्रभावित हो सकता है। सार्वजनिक और भीड़ भरे स्थानों से दूर रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस महीने आपको कुछ निर्णय काफी सोच-समझकर लेने की जरूरत है। भाई बहन को सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहा है। नए व्यापार के अवसर मिलेंगे। मुनाफा हासिल करने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी की दृष्टि से देखा जाए तो यह महीना आपके लिए सामान्य रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बड़ी क्षति का सामना करना पड़ जाएगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। पार्टनर से आपको प्यार और सुख दोनों ही मिलेंगे।

करियर के विषय में : नौकरी में दफ्तर का माहौल आपके प्रतिकूल रह सकता है।

हेल्थ के विषय में : पूरे महीने आपके शरीर में एक नई फुर्ती देखने को मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है जितना मेहनत करेंगे उतना आपका भाग्य साथ देगा। कोई व्यक्ति एक महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है। यह सलाह आपको जीवन में काफी काम आने वाली है। संतान प्राप्ति हो सकती है। काम पर आपका बॉस आपकी मेहनत की सराहना करेगा। इस महीने अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों में वृद्धि आपको तनाव दे सकती है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में, कुछ अप्रत्याशित या आश्चर्यजनक परिस्थितियां बनेंगी।

करियर के विषय में : पूर्व में किया गया निवेश लाभ दिखाएगा। बाजार में पहचान व धाक बढ़ेगी।

हेल्थ के विषय में : कोई भी इंफेक्शन आपको हो सकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस महीने विचारों में सकारात्मकता का भाव रहेगा। कुछ कलह का सामना करना पड़ सकता है। पूरी बात समझे बिना किसी बात पर टिप्पणी न करें। हर बात की बारीकी पर जाएं और धैर्य बनाए रखें। आपका लापरवाह स्वभाव आपके परिवार के सदस्यों को परेशान कर सकता है। संतान के माध्यम से घर की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कार्यस्थल पर ठीक-ठाक माहौल रहेगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। लव लाइफ की समस्याएं खत्म होने से आप खुश रहेंगे।

करियर के विषय में : आमदनी में वृद्धि होगी। नौकरी में आपकी महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : सिरदर्द आपको परेशान कर सकता है। वाहन चलाते समय पूरा ध्यान रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि वाले इस महीने दूसरों से टकराव मोल लेने से बचें। दुसरे सप्ताह में आपका किसी रिश्तेदार, किसी पड़ोसी या साथी कर्मचारी के साथ झगड़ा-विवाद हो सकता है। इस महीने आप अपनी दिनचर्या में सुधार करेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने, या विवेकपूर्ण निवेश करने के लिए अच्छा महीना है। कोई सूचना या कोई विचार कहीं से आपके दिमाग में आ सकता है। कुछ नया करने की कोशिश करें।

प्यार के विषय में : इस महीने पार्टनर के लिए कोई महंगा उपहार ख़रीद सकते हैं।

करियर के विषय में : अगर आपका कोई व्यापारिक भागीदार है, तो उनके साथ आप नई योजना पर काम करेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत में पहले से अधिक सुधार होगा बच्चों की सेहत भी अच्छी बनी रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस महीने आपको आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। सहयोगी आपसे मदद की अपेक्षा रखेंगे। आपको अपने आत्म सम्मान को लेकर के चिंतित होने की जरूरत नहीं है, पॉजिटिव सोचे। आपको सभी भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। संतान और घर-परिवार के मामले में कुछ अच्छा बदलाव हो सकता है।

प्यार के विषय में : अपने प्रेमी या जीवनसाथी की संगति में आपका बहुत अच्छा समय बीतेगा।

करियर के विषय में : मीन राशि के विद्यार्थियों के मन में अपने भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आप कोई जोखिम न लें।

आपने मासिक राशिफल मई 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल मई का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल मई 2020’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : राक्षस, असुर और दैत्य इस दुनिया में कैसे आए? जाने इनके जन्म की कहानी

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ situs toto toto slot slot toto toto togel situs toto data macau situs toto slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor togel online slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay onictoto situs toto toto slot sontogel slot gacor malam ini toto slot toto slot toto slot toto slot Situs Toto togel macau pengeluaran sdy situs toto situs toto Situs Toto Situs Toto situs toto Situs toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto toto slot titi4d Situs Slot titi4d Situs Toto toto slot slot toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ toto slot https://www.saudiwave.com/ Toto Slot Slot Togel situs toto toto togel situs toto toto slot toto togel slot online SAPITOTO toto togel toto slot sesetoto toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot situs toto toto togel licin4d karatetoto karatetoto toto togel mma128 toto togel toto togel Winsortoto toto togel neototo ilmutoto situs toto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru slot gacor situs toto ROGTOTO situs toto slot gacor situs toto toto slot situs toto toto situs toto situs toto situs toto SITUS TOTO toto slot PITUNGTOTO slot gacor malam ini slot thailand slot gacor situs togel resmi toto ROGTOTO toto slot slot neototo toto togel situs toto situs toto toto slot toto slot neototo slot dana gacor OCE69 toto slot toto slot toto slot situs togel slot 4d toto slot toto togel toto togel RP888 situs toto situs toto situs toto toto gacor ayamtoto toto slot situs slot kientoto toto 4d https://www.sierradesanfrancisco.inah.gob.mx/btoto/ toto slot dvtoto dvtoto pucuk4d slot gacor japan168 batakslot slot gacor toto macau kabar viral slot gacor benteng786 slot gacor wika togel slot gacor toto slot ARAHTOGEL JURUTOGEL benteng786 batak5d gila4d gaib4d slot gacor slot gacor batak5d batak5d slot gacor situs toto macau data macau toto slot Toto 4D