Spiritual

लाल किताब में काले धागे को माना गया है बेहद ही शुभ, इसे बांधने से जुड़े हैं ये अद्भुत फायदे

लाल किताब में काले धागे को बेहद ही चमत्कारी माना गया है और हर किसी को ये धागा धारण करने की सलाह दी जाती है। लाल किताब के अलावा ज्योतिष विज्ञान में भी काले धागे को अच्छा माना जाता है और इसे शरीर में बांधने से अद्भुत फायदे मिलते हैं। काले धागे की मदद से बुरी शक्तियां आप से दूर रहती है और ऐसा होने से आपके आसपास का वातावरण बेहद ही सकारात्मक बना रहता है। इस लेख में हम आपको काले धागे से जुड़े कुछ लाभ बताने जा रहे हैं। ताकि आप भी ये धागा धारण कर लें।

बुरी नजर से बचाए

काले धागे को धारण करने से व्यक्ति को बुरी नजर नहीं लगती है और यही कारण है कि कई लोग इस धागे को धारण करते हैं। छोटे बच्चों को बुरी नजर जल्द ही लग जाती है। जिसके कारण उन्हें भी ये धागा बांधा जाता है।

शनि देव से हो रक्षा

शनिदेव को ये रंग बेहद ही प्रिय है। इसलिए जिन लोगों की कुंडली में शनि ग्रह कमजोर है वो लोग काले धागे को धारण करें। इसे धारण करने से शनि ग्रह मजबूत हो जाएगा और आपको शुभ फल देने लगेगा। साथ में ही जिन लोगों की कुडंली में शनिदोष है वो लोग भी इस धागे को जरूर धारण करें। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि इसे केवल शनिवार के दिन ही धारण करें।

बुरी शक्तियों से बचाए

जिन लोगों को भय या डर लगता है, वो लोग काले धागे को जरूर गले में धारण करें। इस धागे को धारण करने से बुरी शक्तियों का नाश हो जाता है और मन से हर तरह का भय और डर निकल जाता है।

आर्थिक लाभ हो

काले धागे को पहनने से आर्थिक लाभ भी होता है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस धागे को मंगलवार के दिन धारण करते हैं उन लोगों को आर्थिक लाभ होने लग जाता है। आर्थिक लाभ हेतु इस धागे को मंगलवार के दिन दाहिने पैर में बांधे। आपके घर में धन-समृद्धि का आगमन होने लग जाएगा।

सेहत रहे सही

जिन लोगों की तबीयत खराब रहती है और जिन्हें खासकर पेट में दर्द की शिकायत रहती है। वो लोग अपने पैरों के अंगूठे में इस धागे को बांध लें। ऐसा करने से दर्द की गायब हो जाएगी।

घर के दरवाजे पर बांधे

काले धागे को घर के मुख्य दरवाजे पर बांधना भी शुभ होता है। घर के मुख्य दरवाजे पर इसे बांधने से घर को बुरी नजर नहीं लगती है और घर के लोगों का जीवन खुशियों से भर जाता है। घर के अलावा इस धागे को अपने व्यापार स्थल पर भी बांध सकते हैं।

काला धागा पहनने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

1. काले धागे को अभिमंत्रित करने के बाद ही धारण करें।

2. काला धागा बांधते समय रुद्र गायत्री मंत्र का जाप जरूर करें। ये मंत्र इस प्रकार है

मंत्र – ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

3. बुरी नजर उतरने के बाद धागे को उतारकर केवल जल में ही प्रवाहित करें। इसे किसी पेड़ पर ना चढाएं।

 

Back to top button