
इस अभिनेत्री के पति में पाए गए कोरोना वायरस के लक्षण, डॉक्टरों ने भर्ती करने की जगह भेजा घर
कोरोना के कारण लोगों ने खुद को घरों में ही लॉकडाउन कर रखा है। वहीं जिन लोगों को कोरोना वायरस के लक्षण पाए जा रहे हैं। उन लोगों को तुरंत कोरोना वायरस टेस्ट करवाने की सलाह दी गई है। कोरोना वायरस ने स्पेन में भी तबाही मचाई हुई है और इस देश में रोज हजारों की संख्या में लोगों की मौत हो रही है। हाल ही में अभिनेत्री श्रिया सरन ने लोगों के साथ कोरोना वायरस से जुड़ी एक घटना साझा की है और लोगों को बताया है कि किस तरह से उनके पति को अस्पताल में दाखिल नहीं किया गया।
श्रिया सरन ने एक इंटरव्यू के जरिए बताया कि उनके पति को हल्का बुखार और सूखी खांसी हो रही थी। जिसके चलते उनके पति अस्पताल में अपना टेस्ट करवाने के लिए गए। लेकिन अस्पताल वालों ने उनके पति को दाखिल नहीं किया और घर जाने को कहा दिया।श्रिया ने बताया कि वो इस समय अपने पति के साथ घर में ही क्वारंटाइन में हैं।
श्रिया सरन ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि, ”मेरे पति एंड्री को कोराना के कुछ लक्ष्ण दिख रहे थे और उन्हें सूखी खांसी और हल्का बुखार था। इसलिए हम लोग अस्पताल गए ताकि उनका टेस्ट हो सके। लेकिन अस्पताल पहुंचे पर डॉक्टर्स ने हमसे कहा कि आप यहां से चले जाएं। श्रिया सरन के अनुसार अस्पताल के डॉक्टर्स ने उनसे घर जाने के लिए इसलिए कहा क्योंकि डॉक्टरों का ऐसा माना था कि अगर एंड्री को कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं है और उन्हें भर्ती कर लिया जाता है। तो उन्हें संक्रमण होने की संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं। इसलिए डॉक्टर्स की सलाह पर श्रिया ने अपने पति के साथ खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया।
अलग कमरे में रहें
घर आकर श्रिया सरन और उनके पति ने अलग-अलग कमरे में खुद को क्वारंटाइन किया। श्रिया सरन के मुताबिक उन्होंने घर में ही एक दूसरे से सुरक्षित दूरी बनाई रखी। वहीं धीरे -धीरे श्रिया सरन के पति की खांसी और बुखार भी सही हो गया और अब वो पूरी तरह से सही हैं।’
दो साल पहले की थी शादी
आपको बता दें कि श्रिया सरन ने साल 2018 में अपने बॉयफ्रेंड एंड्री से विवाह किया था और स्पेन शिफ्ट हो गई थी। श्रिया सरन ने कई सारी साउथ की मूवी कर रखी हैं और ये एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। साउथ के अलावा श्रिया सरन ने कुछ बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर रखा है।
कोरोना वायरस के कारण दुनिया में लाखों लोग संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका, इटली और स्पेन दुनिया के वो देश हैं। जहां पर कोरोना वायरस के कारण रोज हजारों की संख्या में लोगों की मौत हो रही हैं। वहीं भारत में भी कोरोना वायरस के रोजाना कई मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि इस समय अन्य देशों के मुकाबले भारत की स्थित काफी बेहतर है और सरकार देश से कोरोना वायरस को पूरी तरह से खत्म करने की हर कोशिश कर रही है।