
कबाड़ से इस कलाकार ने बजाया ऐसा बेहतरीन ड्रम, देखकर उड़ जायेंगे आपके होश… देखें वीडियो!
कहते हैं कि दुनिया में प्रतिभा की कमी नहीं है, हां ये अलग बात है कि ये जल्दी देखने को नहीं मिलती है। आप तो जानते ही हैं कि दुनिया विचित्र चीजों और लोगों से भरी पड़ी है। हम जिस चीज के बारे में सपने में भी नहीं सोचते हैं, अगले ही पल वह हमारे सामने होती है। इस दुनिया में कई ऐसी-ऐसी चीजें या लोग हैं, जिनके बारे में लोगों ने केवल कल्पना की होगी कि ऐसे लोग शायद होते होंगे।
कई बार परिस्थितियां साथ नहीं देती:
कुछ लोग खास हुनर के साथ पैदा होते हैं। हालांकि जिनके पास खास हुनर होता है, उनमें से बहुत कम ही लोगों को अपने हुनर को दिखाने का मौका मिल पाता है। कई बार परिस्थियां साथ नहीं देती हैं तो कई बार आर्थिक स्थिति। लेकिन कुछ मेहनती और साहसी लोग सभी परिस्थितियों को चुनौती देते हुए कुछ ऐसा काम कर जाते हैं, जिससे पूरी दुनिया उनकी दीवानी हो जाती है। आज हम आपको एक ऐसे ही हुनरमंद व्यक्ति का वीडियो दिखाने जा रहे हैं। जिसके बारे में आपने शायद सपने में भी नहीं सोचा होगा।
भूल जायेंगे अच्छे-अच्छे ड्रमर को:
दरअसल हम जिस हुनरमंद व्यक्ति की बात कर रहे हैं, वह कुछ और नहीं करता है, बल्कि ड्रम बजाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि ड्रम बजाता है तो आखिर इसमें कौन सी बड़ी बात है। बड़ी बात है जनाब बिल्कुल बड़ी बात है। आपने लोगों को बहुत सारे इंस्ट्रुमेंट के साथ ड्रम बजाते हुए देखा होगा, लेकिन क्या कभी आपने किसी को कबाड़ के साथ ड्रम बजाते हुए देखा है। शायद नहीं देखा होगा। यह व्यक्ति कबाड़ के साथ ऐसा जबरदस्त ड्रम बजाता है कि आप अच्छे-अच्छे ड्रमर को भूल जायेंगे।
बढ़ जाती है लोगों की धड़कनें:
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक व्यक्ति बहुत सारे कबाड़ को अपने सामने रखकर बैठा हुआ है। वह धीरे-धीरे उन सभी चीजों को बजाना शुरू करता है। शुरुआत में तो ठीक लगता है। लेकिन जैसे-जैसे वह अन्य चीजों को बजाता है, लोगों की धड़कन बढ़ जाती है। इतना कमाल का ड्रम लोगों ने आजतक किसी को बजाते हुए नहीं देखा था। आप भी इस कलाकार के कमाल को देखकर उसको सलाम करेंगे।
वीडियो देखें:
https://youtu.be/Xt1DJ8shg0U