स्वप्न ज्योतिशास्त्र: सपने में अगर दिख जाएं ये चीजें, तो समझ लें जल्द होने वाला है आपका विवाह
स्वप्न ज्योति शास्त्र की मदद से जीवन में क्या होने वाला है इसका पता लगाया जा सकता है। स्वप्न ज्योति शास्त्र में सपनों के आधार पर भविष्य बताया जाता है। इस ज्योति शास्त्र में कुछ ऐसे सपनों का जिक्र भी किया गया है। जिनको देखना जल्द शादी होने की और इशारा करता है। जिन कुंवारे लोगों को ये सपने दिखाई देते हैं। उन लोगों का विवाह होने का योग बन जाते हैं। तो आइए जानते हैं स्वप्न ज्योति शास्त्र में बताए गए इन सपनों के बारे में।
सपने में अगर दिख जाएं ये चीजें तो समझ लें जल्द होने वाला है विवाह-
इन्द्रधनुष दिखना
स्वप्न ज्योति शास्त्र के अनुसार सपने में इन्द्रधनुष दिखना शुभ होती है और इन्द्रधनुष दिखने का मतलब शादी होने का संकेत होता है। जिन लोगों को सुबह के समय सपने में इन्द्रधनुष दिखता है उन लोगों की शादी एक साल के अंदर हो जाती है।
मोरपंख
मोरपंख को प्रेम का प्रति माना जाता है और सपने में मोरपंख दिखने का मतलब जीवन में प्रेम आना होता है। जिन लोगों को सपनों में मोरपंख दिखता है उन लोगों का विवाह शीघ्र ही हो जाता है।
लड़की
कोई लड़की नाचते हुए अगर सपने में दिखाई दे तो समझ लें की आपके जीवन में दाम्पत्य सुख शुरू होने वाला है। इसके अलावा सपने में अगर कोई लड़की कढ़े हुए वस्त्र में दिखे तो समझ लें की आपको सुन्दर एवं सुशील पत्नी मिलने वाली है।
सोना
सपने में सोने के आभूषण पहने अगर कोई लड़की दिखें, तो इसका अर्थ है कि आपकी शादी जल्द होने वाली है और जिस लड़की से आपका विवाह होगा वो आपके लिए शुभ साबित होगी। इसी तरह से अगर लड़की को सपने में कोई उपहार दे, तो लड़की की शादी शीघ्र ही हो जाती है और उसे अमीर पति मिलता है।
पुजारी
सपने में पुजारी, पादरी या मौलवी का दिखना इस बात की और इशारा करता है कि शादी होने वाली है और आपके लिए कोई नया रिश्ता आने वाला है।
ये सपने होते हैं अशुभ होने का संकेत
अगर नीचे बताए गए सपने आपको दिखें तो ये भविष्य में कुछ अशुभ होने का संकेत होते हैं। इन सपनों का दिखना मतलब जीवन में शादी से जुड़ी परेशानी आना है।
- सपने में स्त्री अथवा पुरुष की शव-यात्रा दिखे तो इसका अर्थ होता है कि दाम्पत्य जीवन में कलह शुरू होने वाला है।
- अगर सपने में आप किसी सुरंग से गुजरने हैं। तो इसका मतलब दाम्पत्य सुख जीवन में बाधाएं उत्पन्न होना होता है।
- सपने में हीरो से जड़े आभूषण उपहार में मिलना शुभ नहीं होता है और ये सपना इस बात की और संकेत करता है कि भविष्य में आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय नहीं रहेगा।
- पुरुष का सपने में दाढ़ी बनाते दिखना अशुभ होता है। स्वप्न ज्योति शास्त्र के अनुसार जिन लोगों को ये सपना आता है उन लोगों का जीवन साथी उनको धोखा देता है।
- प्रेमी जोड़े का सपने में लड़ाई करते दिखना भी सही नहीं होते है। ये सपना आने पर समझ जाए की आपकी कभी भी अपने जीवन साथी से नहीं बनेंगी।