Bollywood

माधुरी ने शेयर की अपनी पुरानी तस्वीर, कैप्शन में लिखा- ‘सड़कों पर निगाहें और कदम घर के अंदर’

बॉलीवुड में मोहिनी के नाम से फेमस माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की ऑल टाइम फेवरेट एक्ट्रेस में से हैं। उन्हें सदाबहार अभिनेत्री भी कहा जाता है। वे एक ऐसी अदाकारा हैं, जिन्हें हर पीढ़ी के लोगों ने पसंद किया। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक माधुरी दीक्षित ने अपने कैरियर में कई बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। उनके फैंस आज भी उन्हें उतना ही प्यार करते हैं। वे बॉलीवुड की उन स्टार्स में से हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग कभी कम नहीं हुई। आजकल माधुरी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टा एकाउंट से शेयर की है। उन्होंने इस तस्वीर के साथ एक खास मैसेज भी लोगों को दिया। तो आइये जानते हैं, माधुरी ने अपनी कौन सी तस्वीर साझा की, जो सोशल मीडिया पर छा गई है।

माधुरी दीक्षित ने शेयर की पुरानी तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

Eyes on the road. Feet inside the house. #LockdownVibes #PauseAndRewind

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on


माधुरी ने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो कैमरे से बहुत दूर देखती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा – निगाहें सड़कों पर, कदम घर के अंदर, हैशटैगलॉकडाउनवाइव्स हैशटैगपॉसएंडरिवांइड। एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर उनके फैंस खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं। फोटो अपलोड होने के कुछ ही घंटे बाद इस फोटो में लाखों की संख्या में लाइक्स आए हैं। ये फोटो और मैसेज लॉकडाउन में लोगों के हालात की ओर इशारा करते हैं। इस वक्त हमारी नजरें जरूर सड़कों पर होंगी, लेकिन हमारे कदम घर के अंदर ही होने चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

I still love this look! #PauseAndRewind

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on


कोरोना से लड़ने के लिए माधुरी ने दान किए 1 करोड़ रूपए

बता दें कोरोना वायरस से लड़ने के लिए माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने ने पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहायता दी है। इसकी जानकारी माधुरी ने खुद ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा- हम सभी को मानवता के लिए हाथ मिलाना चाहिए। ताकि इस संकट के समय हम जीत सकें। इसके आगे उन्होंने लिखा, मैं 1 करोड़ रूपए पीएम केयर्स फंड और सीएम रीलीफ फंड में डोनेट कर रही हूँ। हम सब एक साथ हैं। और हम सभी इस जंग को जीतेंगे। माधुरी आगे लिखती हैं, हम सभी को इसमें दान देना चाहिए, ताकि हम अपने भविष्य को स्वस्थ और मजबूत बना सकें। जय हिंद #indiafightscorona

माधुरी दीक्षित ने शुरू किए फ्री डांस क्लासेस

माधुरी दीक्षित ने आम लोगों के लिए फ्री डांसिंग क्लास ओपन किया है। माधुरी, कथक सम्राट कहे जाने वाले बिरजू महाराज और सरोज खान, टेरेंस लैरिस और रेमो डिसूजा जैसे कोरियोग्राफर्स के साथ मिलकर लोगों को मुफ्त में डांस सिखा रही हैं। डांसविथमाधुरीडॉटकॉम पर आप भी डांस फ्री में सीख सकते हैं। ये सभी के लिए फ्री है।

माधुरी अपने खास अभिनय के लिए बॉलीवुड में जानी जाती हैं। उनकी पहली फिल्म 1984 में आई। जिसका नाम अबोध था। उन्होंने बॉलीवुड के कई बेहतरीन फिल्में मसलन तेजाब, राम लखन, दिल, देवदास जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया। बॉलीवुड में उन्हें मोहिनी के नाम से भी जाना जाता है। तेजाब फिल्म का गाना, एक दो तीन उनके फैंस के दिल में आज भी ताजा हैं।

Back to top button