Bollywood

इंटरनेट पर छाया शाहरुख खान की लाडली सुहाना का लेटेस्ट लुक, तस्वीरों में दिखा ग्लैमरस अंदाज़

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरूख खान का पूरा परिवार अक्सर सोशल मीडिया पर छाया रहता है। इस वक्त पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति चल रही है। तो ऐसे में देश की पूरी जनता अपने अपने घरों में दुबकी हुई है। इस समय शाहरूख खान की बेटी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। भले ही उन्होंने अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया हो लेकिन वो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर तहलका मचाती रहती हैं। हाल ही में फिर से एक बार सुहाना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।

बता दें कि इस समय पूरे देश में व्यापक स्तर पर लॉकडाउन जारी है। ऐसे में सभी देशवासी अपने अपने घरों में रहकर कोरोना को फैलने से रोकने में मदद कर रहे हैं। ऐसे समय में बॉलीवुड स्टार भी अलग अलग अंदाज में अपना टाइम स्पेंट कर रहे हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल साइट्स पर छाई हुई हैं। ऐसे समय में स्टार किड भी अपने अपने अंदाज में इंजॉय कर रहे हैं। आज हम बात करेंगे शाहरूख की बेटी सुहाना की, जानेंगे उन्होंने कैसे अपना समय बिताया।

 

बता दें कि शाहरूख की बेटी ने मेकअप के साथ एक्सीपीरीमेंट किया। और इन फोटोज को सुहाना ने अपने इंस्टा एकाउंट पर शेयर किया है। इस फोटो में सुहाना ने मेकअप के साथ नया लुक लिया है। इन तस्वीरों को उनके फैंस जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं। मेकअप के साथ एक्सीपीरिमेंट की यह तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सुहाना काफी खूबसूरत लग रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

Experimenting?

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on


सोशल साइट्स के जरिए सामने आई तस्वीरों में सुहाना ब्लैक स्पैगिटी टॉप में नजर आ रही हैं। यह टॉप उनके मेकअप के साथ खूब लग रही है। इसके साथ उन्होंने आईलाइनर के साथ स्पार्कल ईय़ररिंग्स कैरी किए हैं, जो उनके लुक को चार चांद लगा रहे हैं। इन सब के साथ सुहाना खान ने पोनीटेल से खुद को कंप्लीट लुक दिया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है- एक्सीपीरिमेंटिंग। इसका मतलब यह है कि उन्होंने अपने लुक के साथ एक्सीपीरिमेंट किया है। और जिस तरह से फैंस का रिएक्शन आ रहा है, उसे देखते हुए लगता है कि उनका ये एक्सीपीरिमेंट सफल रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान इस समय न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं। कोरोना महामारी के चलते पूरा शहर लॉकडाउन कर दिया गया है, ताकि इसे फैलने से रोका जा सके, बता दें कि अमेरिका में इस समय कोरोना बहुत ही तेजी से फैल रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on


सुहाना के इंस्टा एकाउंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपने एकाउंट को पब्लिक कर दिया है। और कमेंट्स ऑफ कर दिया है। उनके इंस्टा एकाउंट पर फॉलोअर्स की बड़ी संख्या है। यह संख्या तकरीबन 5 लाख के आसपास है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके पोस्ट किस कदर सोशल साइट्स पर वायरल होते हैं।

कुछ ही समय पहले की बात है जब ये खबर आई थी कि फिल्म डायरेक्टर करण जौहर की फिल्म में सुहाना नजर आएंगी। और इस फिल्म में बिग-बॉस 13वें सीजन के रनर अप आसिम रियाज के साथ रोमांस करती हुई दिखेंगी। हालांकि बाद में करण जौहर खुद मीडिया के सामने आकर ऐसी खबरों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने साफ किया कि वो सुहाना और आसिम को लेकर कोई फिल्म नहीं बना रहे हैं।

Back to top button