Bollywood

लदंन से लौटे भजन सम्राठ अनूप जलोटा को रखा गया आइसोलेशन में, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया के लोग परेशान हैं और ये वायरस कई देशों में फैल चुका है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार ने हर एरयपोर्ट पर स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध करवा दी है और जो भी लोग भारत आ रहे हैं। उनको इस स्क्रीनिंग से गुजरना पड़ रहा है। वहीं जिन लोगों के अंदर कोरोना वायरस के लक्षण पाए जा रहे हैं, उन लोगों को तुरंत अस्पताल जांच के लिए ले जाया जा रहा है और आइसोलेशन में रखा जा रहा है।

अनूप जलोटा को रखा गया है आइसोलेशन में

हाल ही में गायक अनूप जलोटा को भी आइसोलेशन में रखा गया है और गायक अनूप जलोटा ने एक ट्वीट के जरिए लोगों को इस बात की जानकारी दी है। अनूप जलोटा कई समय से लदंन में थे और कुछ दिनों पहले ही लदंन से वापस भारत आए हैं। भारत आने के बाद से वो मेडिकल टीम की देखभाल में हैं। इस टीम ने अनूप जलोटा को मुंबई के एक होटल में रखा है।

अनूप जलोटा ने एक ट्वीट कर कहा थोड़ा डरा हुआ हूं। लदंन से मुंबई वापस लौटने पर बीएमसी ने उनको 60 से ज्यादा उम्र के यात्रियों को दिए जा रहे मेडिकल केयर में रखा है। लंदन से जैसे ही मुबंई लैंड किया, वैसे ही उनको होटल मिराज ले जाया गया। जहां उनकी जांच की जा रही है और एक डॉक्टर्स की टीम वहां पर है। अनूप ने लोगों से अपील भी की है और कहा है कि भारत आए यात्री कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए सहयोग करें। जटोला के इस ट्वीट पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और हर कोई उनके लिए दुआ मांग रहा है।

देश में बढ़ते जा रहे हैं कोरोना के मामले

भारत में कोरोना वायरस के मामले रोज बढ़ते जा रहे हैं और कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 177 पहुंच गई है। जिनमें से 15 लोग सही हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस वायरस के कारण भारत में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि विश्न में 8 हजार से ज्यादा लोग इस वायरस से मारे जा चुके हैं और 2 लाख से अधिक लोग इससे ग्रस्त हैं।

कई देशों में भारतीय लोग फंसे हुए हैं और इन लोगों को वहां से निकालने में भारत सरकार लगी हुई है। विदेशों में फंसे हुए भारतीय लोगों को भारत लाकर आइसोलेशन में रखा जा रहा है और इनकी पूरी जांच की जा रही है। जिन लोगों में कोरोना वायरस पाया जा रहा है उन्हें आइसोलेशन में रख कर उनका इलाज किया जा रहा है।

मोदी करेंगे देश को संबोधित

कोरोना वायरस के विषय पर आज मोदी देश को संबोधित भी करने जा रहे हैं। मोदी का ये संबोधन आज 8 बजे होने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि अपने इस संबोधन के जरिए  मोदी लोगों को कोरोना वायरस से कैसे बचा जा सके इसके बारे में बता सकते हैं। साथ में ही इस वायरस को रोकने के लिए मोदी कोई बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं।

Back to top button