Breaking news

बेंगलुरु आइसोलेशन सेंटर से भागकर आगरा पहुंची कोरोना की मरीज, इस दौरान किया हजारों लोगों से संपर्क

कोरोना वायरस से ग्रस्त एक महिला रविवार को बंगलुरु के आइसोलेशन वार्ड से भाग गई। जिसके बाद अस्पताल में हड़कप मच गया। ये महिला कुछ दिनों पहले ही इटली से लौटी थी और इस महिला में ये वायरस पाया गया था। जिसके बाद इस महिला को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। इस महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव  आई थी और इसका इलाज किया जा रहा था।

लेकिन इसी बीच ये महिला अस्पताल से भाग गई और बंगलुरु से सीधा आगरा अपने मायके पहुंच गई। इस महिला ने बंगलुरु से आगरा तक का सफर फ्लाइट में किया। वहीं जब ये बात स्वास्थ्य विभाग को पता चली तो सब हैरान रहे गए। क्योंकि सफर के दौरान ये महिला कई सारे लोगों के संपर्क में आई थी और जो भी लोग इस महिला के संपर्क में आए थे उनपर निगरानी रखी जा रही है।

पति को भी हुआ कोरोना वायरस

ये महिला अपने पति के साथ इटली घूमने गई थी। भारत वापस लौटने पर इस महिला के पति को ये वायरस हो गया था। जिसके बाद इस महिला को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था और इसके टेस्ट लिए गए थे। लेकिन ये महिला अचानक से अस्पताल से भाग गई और अपने मायके चले गई।

परेशानी की बात ये है कि ये महिला कई सारे लोगों के संपर्क में आई है। इस महिला ने बंगलुरु से दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ी थी। दिल्ली पहुंचकर ये महिला दिल्ली गतिमान एक्स्प्रेस आगरा गई। वहीं आगरा पहुंचकर ये अपने माता पिता के पास गई जो कि रेलवे कॉलोनी में रहते हैं।

इस महिला को पकड़े जाने के बाद जब इससे पूछताछ की गई तो इसने बताया कि ये किस तरह से बंगलुरु से आगरा पहुंची। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम उन सभी लोगों पर नजर रखी रही है। जो इस महिला के संपर्क में आए थे। इस महिला ने जिस बोगी में सफर किया था। उस बोगी के सभी यात्रियों की लिस्ट निकाली गई है और उनको सूचित किया जा रहा है। साथ में ही आगरा में जिस रेलवे कॉलोनी में इस महिला का परिवार रहता है। वहां पर भी रहने वाले सभी लोगों को निगरानी में रख गया है।

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक इस महिला की शादी फरवरी महीने में हुई थी और शादी के बाद ये महिला अपने पति के साथ इटली और ग्रीस की यात्रा पर गई थी। इन दोनों देश की यात्रा से वापस लौटने के बाद ये दोनों मुंबई आए थे और फिर वहां से बेंगलुरु पहुंचे थे। वहीं इस महिला के पति का जब कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया तो वो पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद दोनों को आइसोलेट कर दिया गया। महिला ने जब ये बात अपने घर वालों को बताई तो उनके पिता ने उसे आगरा बुला लिया। पिता से बात करने के बाद ये महिला तुरंत बेंगलुरु से फ्लाइट पकड़कर दिल्ली पहुंच गई और उसके बाद दिल्ली से ट्रेन पकड़ कर वो आगरा पहुंची।

वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों ने तुरंत महिला को घर जाकर पकड़ लिया और अब इस महिला के परिजनों को अस्पताल स्क्रीनिंग के लिए ले जाया गया। इस महिला को अब एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है।

Back to top button