Bollywood

TV सीरियल रामायण के इन 6 कलाकारों को तो जानते ही होंगे आप, अब मिलिए इन के पार्टनर्स से

साल 1986 में दूरदर्शन पर एक शो प्रसारित होता था जिसका नाम ‘रामायण’ है और ये शो कई सालों तक दूरदर्शन पर दिखाया गया। ये शो हर रविवार को सुबह के समय प्रसारित होता था और इस शो को देखने वालों की दीवानगी 90 के दशक के लोगों में साफ नजर आती थी। इस शो के खत्म होने के बाद भी कई बार पुन: प्रसारित किया गया था। इस शो की टीआरपी हाई रहती थी और आज भी लोग इसी रामायण सीरियल की तारीफ करते हैं। इस शो में निभाने वाले अहम किरादरों के जीवनसाथियों को तो आपने शो में देखा है लेकिन क्या इनके रियल लाइफ पार्टनर्स को जानते हैं आप?

रामायण के अहम किरदारों के जीवनसाथी

एंटरटेनमेंट की दुनिया में बहुत से सीरियल बने लेकिन साल 1986 में आने वाला शो रामायण की जगह आज तक कोई शो नहीं ले पाया। रामानंद सागर के निर्देशन में बने इस सीरियल को दूरदर्शन में रिलीज किया जाता था। आज के आर्टिकल में हम आपको रामायण सीरियल के 6 कलाकारों के रियल पार्टनर्स के बारे में बताएंगे।

अरुण गोविल

टीवी सीरियल रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को लोगों ने खूब पसंद किया। इस शो में भगवान श्रीराम का किरदार निभाते-निभाते आम जनता इन्हें असली राम समझने लगी थी। इन्हें देखकर लोग जय श्रीराम बोलकर प्रणाम करने लगे थे। इनकी रियल पार्टनर श्रीलेखा गोविल हैं और ये भी एक अभिनेत्री हैं। इन्होने हिम्मतवर और छोटा सा घर जैसी फिल्मों में काम किया है।

दीपिका चिखलिया

टीवी सीरियल में माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया को भी लोगों ने इस रूप में काफी पसंद किया था। इनकी जोड़ी राम के साथ काफी पसंद की गई और लोग इन्हें भी सीता माता करहर पुकारने लगे थे। दीपिका को दूसरे किसी शो से इतनी लोकप्रियता नहीं मिली थी। दीपिका नाम सिर्फ अभिनेत्री रहीं बल्कि वे बड़ौदा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद भी रह चुकी हैं। इनके पति हेमंत टोपीवाला हैं जो एक बिजनेसमैन हैं।

अरविंद त्रिवेदी

रामायण में रावण का दमदार किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी ने जितना खुंखार किरदार निभाया था उतने ही अच्छे ये असल जिंदगी में हैं। अरविंद ने इस शो के अलावा विक्रम और बेताल में भी अहम किरदार निभाया था। अरविंद कई गुजराती फिल्मों में भी काम कर चुके हैं और इनकी लाइफ पार्टनर नालिनी त्रिवेदी हैं जो एक हाउसवाइफ हैं।

दारा सिंह

भारत के महान पहलवान ने रामायण में हनुमान का किरदार निभाया था। इस किरदार को निभाने के बाद लोग इन्हें बजरंगबली कहकर बुलाने लगे थे और इन्होंने कुछ फिल्मो में भी हनुमान, शंकर भगवान और कई धार्मिक किरदार निभाए थे। साल 2012 में इनका निधन हो गया था लेकिन इन्होने अपने किरदारों से लोगो के दिलों में अपनी जगह आज भी कायम रखी है। इनकी पत्नी सुरजीत कौर रंधावा हैं।

पद्मा खन्ना

टीवी सीरियल रामायण में कैकेयी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पद्मा खन्ना हैं। इन्होंने बॉलीवुड और कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है, इसके अलावा इन्होंने कई सीरियल में भी काम किया है। फिलहाल पद्मा खन्ना ने एक्टिंग से दूरी बनाकर अपने घर में ध्यान देना शुरु किया है और इनके पति का नाम जगदीश सिडाना है।

Back to top button