Bollywood

शिल्पा शेट्टी के बाद कंगना के घर गूजेंगी किलकारी, बहन रंगोली चंदेल ने दी ये खुशखबरी

कंगना रनौत की बहन रंगोली अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर रंगोली बहुत ही ज्यादा एक्टिव रहती हैं, जिसकी वजह से वे कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं, लेकिन इस बार वे पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। जी हां, रंगोली चंदेल अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने जो किया, उसे देख उन्हें लोगों की दुआएं मिल रही हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल को अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी पीआर बताया जाता है। दरअसल, सोशल मीडिया पर अक्सर रंगोली चंदेल कंगना रनौत की तारीफ करती हुई दिखाई देती हैं और उन्हें प्रमोट करती हैं, ऐसे में अब उन्हें उनकी पीआर के नाम से जाना जाता है। बता दें कि रंगोली चंदेल अपनी बहन की खूब तारीफ करती हैं और उनके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार करती हैं। इतना ही नहीं, वे उनका मुफ्त का प्रमोशन भी करती हुई दिखाई देती हैं। खैंर, यहां हम उनके घर आने वाली खुशखबरी की बात कर रहे हैं।


सोशल मीडिया पर एक्सर अपने विवादित बयान के लिए जानी जाने वाली रंगोली चंदेल ने अब एक पर्सनल ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने जानकारी दी कि वे एक बेबी को गोद लेना चाहती हैं। हालांकि, उनके पास एक बच्चा है, लेकिन वे और उनके हसबैंड दूसरा बच्चा चाहते हैं, ऐसे मे उन्होंने गोद लेने का फैसला किया। मतलब साफ है कि कंगना रनौत के घर बहुत ही जल्द किलकारी गूंजने वाली है और लोगों के लिए भी ये खुशखबरी की बात है। रंगोली का ये ट्वीट देख लोग उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।


रंगोली चंदेल ने अपने इस खुशी के ट्वीट में भी लोगों से अपील करना नहीं छोड़ा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि सभी कपल्स को बच्चे गोद लेने चाहिए, क्योंकि ये बहुत ही स्पेशल फीलिंग होती है। बता दें कि भारत के अनाथ आश्रम ऐसे ही भरे होते हैं, जिसकी वजह से लोगों को बच्चे गोद लेने चाहिए, ताकि उन बच्चों को भी मां का बाप का प्यार मिल सके। ये एक अच्छा औऱ नेक काम होता है, जो रंगोली चंदेल अब करने जा रही हैं।

हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी देते हुए कहा कि वे मां बन गई। बता दें कि शिल्पा शेट्टी का इस उम्र में मां बनना सबको हैरान कर दिया। याद दिला दें कि शिल्पा की ये बेटी एक सरोगेट चाइल्ड है। इससे पहले शिल्पा शेट्टी का एक बेटा भी है। बताते चलें कि बॉलीवुड गलियारों में सरोगेट चाइल्ड का क्रेज बढ़ गया है और हर कोई इस तरफ तेज़ी से बढ़ रहा है। ऐसे में रंगोली चंदेल ने कहा कि उन लोगों को अपने घर में जगह दें, जो इस दुनिया में अकेले हैं।

Back to top button