Breaking news

मोदी को बेहद ही पसंद करते हैं ट्रंप, आने वाले समय में भारत के साथ करना चाहते हैं बहुत बड़ी डील

भारत आने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वो वास्तव में पीएम मोदी को पसंद करते हैं और आने वाले समय में भारत के साथ एक बहुत बड़ी डील करना चाहते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का ये बयान भारत दौरे पर आने से पहले आया है और इस बयान के जरिए डोनाल्ड ट्रम्प ने ये संकेत दिया है कि आने वाले सालों में वो भारत के साथ बहुत बड़ा समझौता करने वाले हैं।

अपने बयान में ट्रम्प ने कहा है कि, “हम भारत के साथ काफी बड़ा व्यापार समझौता चाहते हैं। हम ऐसा करेंगे। मुझे नहीं पता कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले ऐसा संभव हो पाएगा या नहीं। लेकिन हम भारत के साथ बहुत बड़ा समझौता जरूर करेंगे। संवाददाताओं  से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा, ” हमारे साथ भारत ने बहुत अच्छा व्यवहार नहीं किया, लेकिन मैं प्रधानमंत्री मोदी को बहुत पसंद करता हूं। गौरतलब है कि इस साल नंवबर में अमेरिका में राष्ट्रपति होने वाले हैं और ट्रंप ने इशारों में ये बात कही है कि अगर वो फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति बन जाते हैं तब वो भारत के साथ बहुत बड़ा समझौता जरूर करेंगे।

साल 2019 में आई थी भारत- अमेरिका के रिश्ते में दरार

साल 2019 में अमेरिका ने भारत को मिलने वाले  जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रेफरेंसेज (जीएसपी) दर्जे को खत्म कर दिया था। जीएसपी के तहत भारत को हजारों तरह के सामानों को बिना किसी शुल्क दिए अमेरिका को निर्यात करने की छूट मिलती थी। लेकिन साल 2019 में ट्रंप ने भारत को दी जाने वाली ये छूट खत्म कर दी थी। ट्रंप के इस फैसले से भारत और अमेरिका के रिश्तों में दरार आ गई थी। दरअसल अपने देश की अर्थव्यवस्था बढ़ाने के लिए अमेरिका ने भारत से जीएसपी का दर्जा छीना था। वहीं अब भारत आने से पहले ट्रंप ने एक बयान देकर भारत के साथ कोई बहुत बड़ी डील करने की बात कही है।

24 फरवरी को आ रहे हैं भारत

Video: डॉनल्ड ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, कहा - मोदी 'फादर ऑफ़ इंडिया' हैं, उन्होंने देश को..

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी को भारत आ रहे हैं और इनका ये दौरा बेहद ही खास होने वाला है। डोनाल्ड ट्रम्प के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प भी भारत आ रही हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी की सुबह 11:30 बजे के करीब अहमदाबाद पहुंचगे। जहां पर उनका स्वागत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना है। सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रम्प सीधा साबरमती आश्रम जाएंगे। साबरमती आश्रम के बाद ये दोनों नेता  ‘इंडिया रोड शो’ करें। इस शो के बाद दोपहर 1:15 बजे मोटेरा स्टेडियम में आयोजित ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें मोदी और ट्रम्प द्वारा भाषण दिया जाएगा।। ये कार्यक्रम करने के बाद ये दोनों नेता दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे और शाम को दिल्ली आकर कई समझौते कर सकते हैं। दिल्ली आने के बाद ट्रम्प अपनी पत्नी के साथ ताजमहल भी जाएंगे। ट्रम्प का ये दौरा 25 फरवरी  तक का है। ट्रम्प के इस दौरे को लेकर खासा इंतजाम किए गए हैं और करीब 25000 सुरक्षाबलों को ट्रंप की सुरक्षा में लगाया गया है।

Back to top button