Spiritual

13 फरवरी को कुंभ राशि में होगा सूर्य का आगमन, इन राशियों पर पड़ेगा विपरीत असर

सूर्य ग्रह 13 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहा है। जिसके साथ ही इस दिन कुभ संक्राति मनाई जाएगी। सूर्य ग्रह के कुंभ राशि में प्रवेश करने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। तो आइए जानते हैं इस गोचर का असर राशियों पर कैसा रहेगा।

मेष राशि

सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश करने से मेष राशि के जातकों के जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा और इस राशि से नाता रखने वाले लोगों को धन लाभ होगा। इस राशि के लोगों को करियर और व्यापार में तरक्की भी हासिल होगी।

वृषभ राशि

सूर्य के इस राशि परिवर्तन के कारण वृषभ राशि के जातकों को थोड़ी सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कार्य क्षेत्र में इस राशि के लोगों को उन्नति मिल सकती है और सैलरी में वृद्धि हो सकती है।

मिथुन राशि

ये राशि परिवर्तन मिथुन राशि के लोगों के लिए अच्छा साबित होगा और इस राशि के लोगों को सम्मान की प्राप्ति होगी, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, यात्रा का योग बनेंगा और परिवार का सुख प्राप्त होगा।

कर्क राशि

सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए स्वास्थय पर खासा ध्यान दें और केवल घर का खाना ही खाएं। इसके अलावा कानूनी विवादों में फंस सकते हैं और परिवार के लोगों के साथ मत भेद हो सकता है।

सिंह राशि

पति और पत्नी के बीच में लड़ाई हो सकती है और घर का माहौल तनाव भरा रहे सकता है। धन में हानि होगी और सेहत पर भी बुरा असर देखने को मिल सकता है। हालांकि मां -पिता का साथ जरूर मिलेगा और नए काम में सफलता भी मिल सकती है।

कन्या राशि

कोर्ट में अगर कोई केस चल रहा है तो उसका फैसला पक्ष में आ सकता है।आर्थित स्थिति मजबूत होगी और परिवार के साथ प्यार बढ़ेगा। हालांकि सेहत खराब हो सकती है। इसलिए सेहत का खासा ध्यान रखेें और सावधानी बरतें।

तुला राशि

शादीशुदा जिंदगी में परेशानी आ सकती है। व्यापार या करियर से जुड़े अहम फैसले अभी ना लेने में ही भलाई होगी। साथ में ही कोई भी नई वस्तु भी ना खरीदें। तो अच्छा होगा।

वृश्चिक राशि

परिवार के लोगों के साथ मतभेद हो सकते हैं और माता-पिता से किसी बात पर विवाद भी हो सकता है। कुछ बोलने से पहले सौ बार सोचें और कोई भी बड़ा फैसला ना लें।

धनु राशि

सूर्य ग्रह के कुंभ राशि में जाने से धुन राशि के जातकों के जीवन पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। इस राशि के लोगों को शुभ परिणाम मिलेंगे और लोगों के साथ संबंध और अच्छे हो जाएंगे। कार्य के क्षेत्र में तरक्की मिल सकती है और पैसों में वृद्धि होगी।

मकर राशि

अचानक से धन प्राप्ति होगी और शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यात्रा का योग भी बनेगा और परिवारिक सुख और बढ़ जाएगा।

कुंभ राशि

माजिक स्तर पर मजबूत होंगे और लोगों के मन में आपके लिए सम्मान और बढ़ जाएगा। हालांकि स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ सकता है और शरीर कमजोर हो सकता है या कोई रोग लग सकता है। इसलिए सेहत के प्रति सावधान रहें।

मीन राशि

दुश्मनों के कारण मानसिक तनाव हो सकता है और कार्य में असफलता मिल सकती है। इसके अलावा करियर में तरक्की हो सकती है और नई नौकरी लग सकती है।

Back to top button