
शरीर के लिए धीमा जहर साबित होती है ‘चीनी’, इसकी जगह करें इन 5 चीजों का प्रयोग
चीनी सेहत के लिए हानिकारक होती है और इसका सेवन करने से शरीर को कई तरह के रोग लग जाते हैं। जो लोग दिन में दो चम्मच से अधिक चीनी का सेवन करते हैं वो आसानी से मोटापे, डायबिटीज और हृदय रोग की चपेट में आ जाते हैं। इसलिए चीनी का सेवन आप बिलकुल ना करें। क्योंकि चीनी शरीर के लिए एक धीमा जहर साबित होती है।
चीनी खाने के नुकसान
- चीनी खाने से शरीर में कैलोरी बढ़ जाती है। जिसकी वजह से वजन पर बुरा असर पड़ता है और वजन बढ़ जाता है।
- जो लोग अधिक चीनी खाते हैं उनको शुगर का रोग लग जाता है और शुगर एक घातक रोग है। जिसका कोई भी इलाज नहीं है।
- चीनी खाने से दिल की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है।
चीनी के कई सारे विकल्प मौजूद हैं जिन्हें आप चीनी की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं और इन विकल्पों के नाम इस प्रकार हैं।
स्टीविया
स्टीविया का स्वाद मीठा होता है और ये एक प्राकृतिक स्वीटनर है। स्टीविया एक विशेष झाड़ी के पत्तों से बनाया जाता है। इसमें कैलोरी बिलकुल नहीं होती है और इसे चीनी की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। कैलोरी मुक्त होने के कारण इसे खाने से वजन नहीं बढ़ता है। वजन के अलावा स्टीविया का सेवन करने से उच्च रक्त नियंत्रण में रहता है और ये इंसुलिन के स्तर को कम करने में भी सहायक होता है। शुगर के रोगी स्टीविया का सेवन बिना किसी डर के कर सकते हैं।
ज़ाइलिटोल
ज़ाइलिटोल (Xylitol) को मकई या सन्टी की लकड़ी से प्राप्त किया जाता है और इसमें फ्रुक्टोज की मात्रा बिलकुल नहीं होती है। फ्रुक्टोज के कारण ही शुगर का रोग होता है।
ज़ाइलिटोल का स्वाद मीठा होता है और इसे खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी भी नहीं होती है। साथ में ही ये कैविटीज़ के खतरे को भी कम करता है। इसलिए चीनी की जगह ज़ाइलिटोल का प्रयोग करना एक बेहतर विकल्प है।
एरिथ्रिटोल
चीनी की जगह एरिथ्रिटोल का सेवन करने से शुगर का रोग नहीं लगता है और दिल एकदम स्वस्थ रहता है। एरिथ्रिटोल एक तरह का शुगर एल्कोहॉल होता है और इसका स्वाद चीनी की तरह ही होता है। एरिथ्रिटोल कैलोरी रहित होता है जिसकी वजह से इसे खाने से वजन नहीं बढ़ता है।
शहद
शहद का प्रयोग कई लोगों द्वारा जरूर किया जाता है। शहद चीनी के सबसे उत्तम विकल्पों में से एक है। मीठा होने के साथ-साथ शहद में विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट तत्व भी पाए जाते हैं, जो कि सेहत से जुड़ी तमाम परेशानियों को दूर कर देते हैं। आप शहद को दूध, मिठाई और किसी भी चीज में डालकर खा सकते हैं।
गुड़
गुड़ को चीनी की तुलना में लाभकारी माना गया है। दूध, चाय और अन्य तरह की चीजों को बनाते समय उसमें चीनी की जगह गुड़ का प्रयोग करना फायदेमंद होता है। गुड़ को गन्नों के रस से बनाया जाता है और ये चीनी के मुकाबले शरीर को कम हानि पहुंचता है। इसलिए आप चीनी की जगह गुड़ का ही प्रयोग करें और हल्वा और मिठाई बनाते समय उनमें चीनी की जगह गुड़ ही डालें।