
पिता ने पार की हैवानियत की सारी हदें, अपनी 13 साल की बच्ची को किया गर्भवती
मध्य प्रद्रेश में एक सौतेले पिता ने अपनी बेटी के साथ कई महीनों तक बलात्कार किया है और उसे अपने घर में कैद करके रखा। ये चौंकाने वाली घटना मध्य प्रद्रेश के सिहोर की है। जिस लड़की के साथ ये दुष्कर्म किया गया है उसकी आयु महज 13 साल की है। इतना ही नहीं ये लड़की गर्भवती भी हो गई थी और हाल ही में इसने एक लड़के को जन्म दिया है। इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार इस लड़की की मां ने दूसरी शादी की थी और शादी के बाद ये अपने दूसरे पिता के साथ रहने लगी। कुछ दिनों तक सब सही चल रहा था। लेकिन एक दिन आरोपी ने अपनी पत्नी को मारना शुरू कर दिया। नाबालिग लड़की के अनुसार उसके पिता की मौत एक हादसे में हो गई थी। जिसके बाद उसकी मां ने दूसरा विवाह किया था। विवाह के बाद ये अपने सौतेले पिता के साथ रहने लगी। उसका सौतेला पिता उसकी मां को मारा करता था और जब मां घर में नहीं हुआ करती थी तो उसको धमकी दिया करता था। एक दिन मां ने उसे मेरे साथ बदसलूकी करते हुए देख लिया। जिसके चलते इन दोनों में खूब लड़ाई हुई और लड़ाई के वक्त इसने मेरी मां पर हाथ भी उठाया। लड़ाई के बाद सौतेला पिता घर छोड़कर चलेगा और हमें लगा की शायद अब सब सही हो जाएगा। लेकिन वो मां के पीछे से घर आया करता था और मेरे साथ बदसलूकी करता था।
मां को झूठे आरोप में फसाया
नाबालिग लड़की के अनुसार एक दिन हमारे घर में पुलिस आई और पुलिस मां को पकड़कर ले गई। मां को नशे का कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और ये आरोप सौतेले पिता ने ही लगाया था। मां की गिरफ्तारी के बाद ये रोज घर में आया करता था और मेरे मुंह में कपड़ा डालकर मेरे साथ गलत काम किया करता था। मैंने कई बार भागने की कोशिश की मगर मैं नकाम रही। ये हमेशा कमरे को बाहर से बंद करके चले जाता था और मैं हर वक्त कमरे में ही बंद रहा करती थी। एक दिन ये घर से जाते समय ताला खुला ही छोड़ गया और मौके का फायदे उठाकर मैंने पड़ोसियों से मदद मांगी।
पुलिस में करवाया केस दर्ज
पड़ोसियों ने इस बच्ची की मदद की और उसे तुरंत पुलिस के पास ले गई। जहां पर पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया और उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया। वहीं लड़की को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। ये लड़की अब बाल कल्याण समिति में रह रही है। बताया जा रहा है कि ये लड़की गर्भवती थी और इसने शुक्रवार को एक बेटे को भी जन्म दिया है। ये लड़की और बच्चा एकदम स्वस्थ हैं।