Bollywood

UBER में सोनम कपूर के साथ हुआ हैरान करने वाला बर्ताव, बोलीं- ”उस समय मैं कांप रही थी जब…”

आज के समय में एक लड़की कहीं भी सेफ नहीं है फिर चाहे ये आम लड़की हो या फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हों। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने ट्वीट में कहा कि वो बहुत ज्यादा घबराई हैं और कांप रही हैं। सोनम ने कहा कि वो यूबर कैब के ड्राइवर के बर्ताव से काफी सहम सी गई थीं। सोनम ने इस बात को बताते हुए कई तरह की जानकारी दी और उन्होंने उस ड्राइवर के बारे में सारी सच्चाई बताई। UBER में सोनम कपूर के साथ हुआ हैरान करने वाला बर्ताव, जानिए सोनम में इस बारे में आगे क्या कहा?

UBER में सोनम कपूर के साथ हुआ हैरान करने वाला बर्ताव

सोनम कपूर ने हाल ही में एक ट्वीट किया है जिसे दखने के बाद उनके फैंस ने सोनम की चिंता भी की। सोनम ने घबराते हुए अपने ट्वीट में ऊबर कैब और कैब के ड्राइवर की शिकायत की है। एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में बचाया कि वो बहुत घबराई हैं और कांप रही हैं। सोनम ने हा कि वो ऊपर कैब ने ड्राइवर के बर्ताव से काफी सहम सी गई हैं। सोनम ने अपने ट्वीट के जरिए बताया, ‘हैलो दोस्तों, मैंने अभी-अभी बहुत बुरी चीज एक्सपीरिएंस की है। UBER के साथ लंदन में।’ सोनम ने अपने ट्वीट में आगे अपने फैंस को सलाह भी दी और ट्वीट पर लिखा, ‘प्लीज प्लीज प्लीज आज भी सावधान रहें।

सबसे अच्छा है कि आप सेफ्टी के लिए लोकल पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कैब का इस्तेमाल करें और मैं इस समय सहमी हुई हूं।’आपको बता दें कि सोनम अभी भी लंदन में हैं। लंदन में उन्होंने कैब मंगवाई और जब वे कैब में बैठीं तो उसके साथ उनके साथ ड्राइवर ने अच्छे से बर्ताव नहीं किया। सोनम ने बताया कि ड्राइवर उनके ऊपर चिल्लाने लगा और इस घटना का जिक्र जब सोनम ने ट्विटर पर किया तब उनके फैंस ने उनके ट्वीट पर पूछना शुरु किया। लोगों ने पूछा कि आखिर हुआ क्या है? इस पर सोनम ने बताया कि जब वे कैब में बैठी तो वो ड्राइवर कुछ अनस्टेबल सा लगा। वो चिल्लाने लगा, जिससे में बहुत ज्यादा घबरा गई थी।

सोनम ने ट्वीट पर ऊबर कैब के ऑफिशियल अकाउंट पर भी टैग किया और उन्हें ड्राइवर के बारे में सारी बात बताई। सोनम के फैंस ने लंदन ऊबर को लेकर कहना शुरु किया और लिखा कि ऊबर के ऊपर विश्वास मत करो। इसी में सोनम की चिंता करते हुए किसी ने पूछा कि मैम आप ठीक हैं ना और अब कैसा फील कर रही हैं? प्लीज पहले शांत हो जाइए। इस मामले में कोई सोनम को लेकर जोक करता भी दिखा। एक यूजर ने कहा-शायद ड्राइवर को लगा होगा कि आप अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद की बेटी हो। एक यूजर ने ऊबर की तरफदारी करते हुए भी कुछ बातें लिखीं। यूजर ने कहा- मैडम हमेशा ऊबर में ऐसा नहीं होता है। मुझे एक बार फ्लाइट में ऐसा एक्सपीरिएंस मिला था लेकिन मैंने तो फ्लाइट से ट्रेवल करना नहीं छोड़ा। तो वहीं किसी ने सोनम से पूछा- मैडम एक बात समझ नहीं आई कि आपके साथ ही हमेशा बुरा क्यों होता है? अब सच क्या है ये बात सोनम कपूर ही जानती हैं या फिर वो ऊबर वाला जानता होगा।

Back to top button