
एक बार फिर हुआ टीवी के मशहूर एक्टर करण वाही को प्यार,लंदन की इस खूबसूरत लड़की को कर रहे हैं डेट
ईश्वर की बनाई हर क्रिएशन से इंसान प्यार करता है और लड़कियां उनमें से सबसे खूबसूरत क्रिएशन हैं। हर खूबसूरती को लोग पसंद करते हैं सोशल मीडिया के जरिए उनकी तारीफ करने से भी चूकते नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों से टीवी एक्टर करण वाही की गर्लफ्रेंड की खूबसूरती के खूब चर्चे हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कमेंट्स के जरिए इनके बारे में बहुत सी बातें कहीं। इतना ही नहीं एक्टर करण वाही की गर्लफ्रेंड पर लोग हो रहे हैं फिदा, लोगों ने इनकी तुलना करीना कपूर तक से कर दी।
एक्टर करण वाही की गर्लफ्रेंड पर लोग हो रहे हैं फिदा
View this post on Instagram
पॉपुलर टीवी एक्टर करण वाही ने हाल ही में लंदन की रहने वाली एक लड़की से अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया है। करण ने अपने इंस्टाग्राम पर लंदन में रहने वाली उदिति सिंह के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर करण वाही से ज्यादा उनकी गर्लफ्रेंड चर्चा में आ गई हैं। उदिति सिंह बेहद खूबसूरत हैं और लोग इनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। यहां तक कि लोगों ने उन्हें कह दिया की आप कुछ हद तक करीना कपूर लग रही हैं।

सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली उदिति सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं और लगभग हर दूसरी तस्वीर में यही लिखा है कि ये तो करीना कपूर जैसी नजर आ रही हैं। टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी ने भी उदिति सिंह की एक तस्वीर पर कमेंट लिखा। उन्होंने लिखा, ‘बेबो की बेटी’। वैसे आपको बता दें कि करीना कपूर का निकनेम बेबो है। पिछले साल नवंबर में करण वाही ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लड़की के साथ तस्वीर शेयर की थी जिसके बाद लोगों में ये जानने की उत्सुकता बढ़ गई कि आखिर ये लड़की है कौन? इसके बाद खबरें आने लगीं कि करण वाही रिलेशनशिप में हैं जिसके बारे में करण ने कुछ समय बाद खुलासा कर दिया कि ये उनकी गर्लफ्रेंड ही हैं।
इससे पहले करण वाही जीनिता सेठ नाम की एक फैशन डिजाइनर को डेट कर रहे थे। दोनों ने इनडायरेक्टली अपने रिश्ते को स्वीकार भी किया था, लेकिन पब्लिकली कभी इस बारे में बात नहीं की। इसके कुछ समय बाद ही दोनों को साथ में नहीं देखा गया और दोनों अलग हो गए। करण वाही छोटे पर्दे के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं और इन्होंने दिल मिल गए, कहानी हमारी, हेट स्टोरी-4, रिमिक्स, मेरे घर आई एक नन्ही परी, सैकर्ड गेम्स, कुछ तो लोग कहेंगे, दावत-ए-इश्क, लव ओके प्लीज और जग्गा जासूस जैसी फिल्मों और सीरियल्स में काम किया है। इसके अलावा करण ने कॉमेडी क्लासेस, इंडिया के मस्त कलंदर, बेस्ट ऑफ कॉमेडी नाइट्स, इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार, एंटरटेनमेंट की रात, नच बलिए, कॉमेडी नाइट्स बचाओ, फियर फेक्टर, इंडियन आइडल और बॉक्स क्रिकेट लीग जैसे रिएलिटी शोज में काम किया है।