Spiritual

पत्नी को ये चीजें भेंट करने से हो जाती हैं मां लक्ष्मी प्रसन्न, होती है पैसों में बरकत

शास्त्रों में घर की गृहिणी को लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है। शास्त्रों के अनुसार जिस घर में बहू और पत्नी का सम्मान होता है वहां पर ही लक्ष्मी मां विराजमान करती हैं। वहीं जो लोग महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं और सदा औरतों का अपमान करते हैं। उन लोगों के घर में पैसों की तंगी बनीं रहती है और मां लक्ष्मी ऐसे घरों में वास नहीं करती है।

शास्त्रों के मुताबिक अपनी पत्नी को खुश रखने वाले लोगों पर ही मां लक्ष्मी की कृपा बनीं रहती है और जो लोग नीचे बताई गई चीजों को अपनी पत्नी को तोहफे में देते हैं, उन लोगों के घर में मां का निवास हो जाता है। इसलिए धन लाभ हेतु और घर में शांति बनाएं रखने के लिए आप अपनी पत्नी को नीचे बताई गई चीजें जरूर दें।

सोने के आभूषण

सोने को बेहद ही पवित्र धातु माना जाता है और घर में सोना होना शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार समय-समय पर पत्नी को सोने से बनें आभूषण देने से घर में सौभाग्य आता है और घर में शांति बनीं रहती है। सोने के अलावा चांदी की धातु से बनीं चीज भी भेंट करना शुभ परिणाम देता है।

कपड़े भेंट करें

पुराणों के अनुसार जिन घरों की गृहिणी प्रसन्न रहती हैं। उन घरों में मां लक्ष्मी जी की कृपा जरूर बनीं रहती है। इसलिए आप अपनी पत्नी को सदा खुश रखें और अपनी पत्नी को खुश रखने के लिए उसे समस-समय पर वस्त्र भेंट किया करें। पत्नी के अलावा घर की अन्य महिलाओं को भी कपड़े भेंट करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं और आपको जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं आती है और हमेशा धन लाभ होता है।

सम्मान करें

महिलाओं का सम्मान करना बेहद ही जरूरी होता है। हर घर की खुशियों की नींव महिलाओं के ऊपर ही निर्भर होती है। इसलिए महिलाओं का दिल से सम्मान करें और उनसे कभी भी ऊंची आवाज में बात ना करें। शास्त्रों के अनुसार जिस घर में प्रेम और आनंद का माहौल रहता है। वहां पर मां लक्ष्मी का वास जरूर होता है और घर में धन की कमी भी नहीं होती है। वहीं जिन घरों में महिलाओं का सम्मान बिलकुल नहीं किया जाता है और महिलाओं से बुरी तरह से बात की जाती है उस घर में केवल गरीबी ही बनीं रहती है।

सुहाग की चीजें

अपनी पत्नी को सुहाग की सामग्री समय-समय पर दिया करें। सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां जैसे उपहार देने से घर में सौभाग्य आता है और ऐसे घरों में देवी-देवताओं का निवास होता है। सम्मान के अलावा महिला से हमेशा सही से बात करें और उनका अपमान ना करें।

ऊपर बताई गई बातों पर आप जरूर ध्यान दें और अपनी पत्नी को समय-समय पर उपहार जरूर दिया करें। क्योंकि मां लक्ष्मी केवल उन्हीं घरों पर अपनी कृपा बरसाती हैं जहां पर महिलाओं की कदर की जाती है और उनसे सम्मान में बात की जाती है।

Back to top button