Breaking news

भारत में ही बनी पृथ्वी-2 मिसाईल का सफल परिक्षण, 1000KG युद्ध सामग्री उठा करती हैं 350KM तक वार

भारत युद्ध क्षेत्र में दिन दुगुनी और रात चौगुनी तरक्की कर रहा हैं. वो पुरे विश्व में एक बड़ा ताकतवर देश बनकर उभर रहा हैं. इसी कड़ी में चार चाँद लगाते हुए हाल ही में भारत ने परमाणु शक्ति से लैश पृथ्वी – 2 मिसाइल का सफल परिक्षण कर लिया हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ये परिक्षण इंडिया ने ओडिशा के बालासोर में मंगलवार रात 7 बजकर 48 मिनट पर किया था. दिलचस्प बात ये हैं कि इस मिसाईल को देश में ही बनाया गया हैं. परमाणु हमला करने में सक्षम ये मिसाईल एक जमीन से दूसरी जमीन तक जाने में सक्षम हैं.

बैलिस्टिक पृथ्वी 2 मिसाईल 350 किलोमीटर तक की रेंज तक निशाना लगाने में सक्षम हैं. शोर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाईल का ये सफल परिक्षण सामरिक बल कमान ने ये नाईट ट्रायलके रूप में चांदीपुर की टेस्ट रेंज के लांच काम्प्लेक्स 3 से किया था. प्रथ्वी 2 का इस तरह का अंतिम नाईट टाइम टेस्ट इसी साल 20 नवंबर में किया गया था.

आपको जान हैरानी होगी कि पृथ्वी 2 एक बार में अपने साथ 500 से 1000 किलोग्राम वजनी युद्ध सामग्री तक ले जाने में सक्षम हैं. इस तरह का उम्दा प्रदर्शन करने के लिए इस मिसाईल में दो लिक्विड प्रोपल्शन इंजन लगाए गए हैं.इस मिसाईल की लंबाई 9 मीटर हैं. ये इंडियन डिफेन्स फ़ोर्स के पास साल 2003 से हैं. जानकारी के अनुसार नाईट ट्रायल टेस्ट में ये मिसाईल सभी मानकों पर सही सही खरी उतरी हैं. ये चीज भारतीय सेना के लिए बहुत बड़ी बात हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ये कोई पहली बार नहीं हैं जब किसी भारतीय मिसाईल का परिक्षण ओडिशा में हुआ हैं. इसके पहले ओडिशा तट के नजदीक अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का भी ट्रायल रन हुआ था. अग्नि-1 की टारगेट क्षमता 700 किलोमीटर से भी ज्यादा हैं. इसी तरह 16 नवंबर को अग्नि-2 का नाईट ट्रायल भी ओडिशा के डॉ. अब्दुल कलाम द्वीप पर हुआ था. ये मिसाईल भी एक सतह से दूसरी सतह पर निशाना साधने की कश्मता रखती हैं. इसकी गिनती मध्यम दूरी की एटमी सक्षम मिसाइलों में होती हैं.

Back to top button