बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री पूनम पांडे और सनी लियोनी उतरीं चुनाव मैदान में, करेंगी चुनाव प्रचार!
इस समय पुरे देश के लोगों की निगाहें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई हैं। इस प्रदेश में सबसे ज्यादा विधानसभा और लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होता है। इसके माध्यम से ही देश की राजनीति का निर्धारण होता है। उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियों ने अपनी कमर कास ली है और सबने अपने-अपने तरह से मतदाताओं को लुभाने का काम भी शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश में 7 चरण में चुनाव होने थे, जिसमें से एक चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अभी और 6 चरणों के चुनाव होने बाकी हैं।
सोशल मीडिया पर मिल रहे हैं अजीबो-गरीब पोस्टर:
आजकल सोशल मीडिया पर कई अजीब तरह के पोस्टर देखने को मिल रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसी ही एक पार्टी “साँप” इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो गयी है। आपको बता दें इस पार्टी की स्टार प्रचारक बॉलीवुड की दो सबसे हॉट अभिनेत्रियों को बनाया गया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जायेंगे। वह दोनों कोई और नहीं बल्कि पूनम पांडे और सनी लियोनी हैं।
लोगों को वोट देने के लिए जागरूक करना मुख्य उद्देश्य:
इस पार्टी के संस्थापक ब्रिजेश पाठक का कहना है कि उनका केवल यही मकसद है कि ऐसे हेल्दी जोक्स के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा सके। लोग जागरूक होकर वोट डालें और सभी लोग अनिवार्य रूप से इस चुनाव में भागीदारी निभायें। उनका कहना है कि आजकल जनसभाओं में डांसरों की धूम है, इसलिए उन्होंने पार्टी के प्रचार के लिए पूनम पांडे और सनी लियोनी को लिया है। पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया है, जो काफी मजेदार है।
पार्टी के इस मजेदार घोषणापत्र को देखकर रोक नहीं पायेंगे अपनी हँसी:
सपोला: 15 साल तक के बच्च
विषधर: 16 से 35 साल के युवा
नागिन: महिला मोर्चा
नागराज: 36 से 65 साल
दोमुहा: प्रवक्ता
दोड़हा: सेवा समिति
अजगर: 65 से ऊपर मार्ग दर्शक मंडल
साँप पार्टी का घोषणापत्र:
*- महिलाओं की सुरक्षा के लिए फ्री असलहा
*- जनता के लिए कोई बजट नहीं है
*- बस लूटो खाओ और ऐश करो
*- बेरोजगारों के लिए केवल आश्वासन का आह्वाहन!