Breaking news

अस्पताल में भर्ती किए गए केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, सांस लेने में हो रही तकलीफ

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि अचनाक से इनकी तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद इनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार रामविलास पासवान को सांस लेने में तकलीफ हो रही है और इसके चलते इनको अस्पताल में दाखिल किया गया है। आपको बता दें कि रामविलास पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के अध्यक्ष हैं और इस समय ये केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रलाय को संभाल रहे हैं।

चेकअप के लिए गए थे अस्पताल

बताया जा रहा है कि आज केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान अपने रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल गए थे और इनका चेकअप करने के बाद डॉक्टरों ने इनको अस्पताल में भर्ती कर लिया। रामविलास पासवान को कब तक अस्पताल में रखा जाएगा इसके बारे में अस्पताल की और से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन ऐसा माना जाना है कि एक दो दिन में इनको अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

बीजेपी के साथ लोकसभा का चुनाव

साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव को रामविलास पासवान की पार्टी ने बीजेपी के साथ मिलकर लड़ा था और ये चुनाव जीतने के बाद इन्हें केंद्रीय में मंत्री का पद दिया गया था। वहीं इस साल यानी साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव को भी रामविलास पासवान की पार्टी ने बीजेपी के साथ ही मिलकर लड़ा था और इन चुनावों में जीत हासिल कर केंद्रीय में बीजेपी की सरकार बनीं थी।

सरकार बनने के बाद रामविलास पासवान को पीएम मोदी द्वारा खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्रालय सौंपा गया है। हालांकि 73 साल के रामविलास पासवान ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाग नहीं लिया था और ये राज्यसभा से संसद पहुंचे थे। वहीं रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान इनकी पार्टी का हर कार्य देख रहे हैं वो भी एक सांसद हैं।

Back to top button