इस फिल्म ने बदली ली थी ऋतिक रोशन की किस्मत, शादी के लिए 30 हजार लड़कियों के आए थे प्रपोजल
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन का चार्म इतना ज्यादा है कि 40 की उम्र पार करने के बाद भी उनकी फीमेल फॉलोविंग बहुत ज्यादा है। उन्हें एशिया के सबसे हैंडसम आदमी के रूप में चयनित किया गया है। मगर जब उन्होंने डेब्यु किया था तब से ही उनके लिए दीवानगी लोगों में बहुत देखने को मिली तभी तो इस फिल्म ने बदली ली थी ऋतिक रोशन की किस्मत, उन्हें एक दो या दस नहीं बल्कि 30 हजार शादी के रिश्ते आए थे।
इस फिल्म ने बदली ली थी ऋतिक रोशन की किस्मत
ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन का आज भी कम नहीं हुआ है। जब उनकी पहली फिल्म आई थी तब उनके प्रति दीवानगी देखने को मिली थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन को उस समय 30 हजार शादी के प्रपोजल आए थे। स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में ऋतिक रोशन ने ये किस्सा बताया। फिल्म जनवरी 2000 में रिलीज हुई थी और दिसंबर में उनकी शादी गर्लफ्रेंड सुजैन से हो गई थी। जब ऋतिक ने शादी की तब उनके पास बहुत सारे खत आए और सबने एक ही बात लिखी कि शादी से उनका दिल टूट गया। द कपिल शर्मा शो में ऋतिक रोशन ने बताया कि डेब्यु के बाद उन्हें 30 हजार शादी के प्रस्ताव मिले थे।
जैसा कि सभी जानते हैं कि कपिल शर्मा के शो में ऋतिक रोशन फिल्म वॉर के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे और उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी थे। ऋतिक आज भी डेब्यु के 19 सालों के बाद भी करोड़ो दिलों की धड़कन हैं। हाल ही में फिल्म वॉर का गाना जय जय शिव शंकर रिलीज हुआ जिसमें ऋतिक गुलाल से रंगे काफी कूल नजर आ रहे हैं।
बता दें इसी साल अमेरिका की एक एजेंसी ने ऋतिक रोशन को मोस्ट हैंडसम मैन इन द वर्ल्ड घोषिक किया है। ऋतिक रोशन पहले क्रिस एनविस, डेविन बेकहम और रॉबर्ट पैंटिसन इस खिताब को जीत चुके हैं। इस खिताब के बारे में बता करते हुए ऋतिक से जब उनके इस लुक और फिटनेस का राज पूछा गया तब उन्होंने बताया कि बस ये सब ब्रोकली का कमाल है। बाद में हंसते हुए ऋतिक ने कहा कि वे मजाक कर रहे हैं। दरअसल आपका लुक आपके किरदार पर निर्भर करता है अगर आप अच्छा किरदार करते हैं वो आपके अंदर उतर जाता है।
आपको बता दें साल 2000 में ऋतिक रोशन ने फिल्म कहो ना प्यार है से डेब्यु किया था और इस फिल्म ने सफलता के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। पहले इस फिल्म में शाहरुख खान को लिया जाना था लेकिन फिल्म के निर्माता को उन्होंने ऋतिक का नाम सुझाया था। इसके बाद फिल्म आई और 92 अवॉर्ड्स अपने नाम करने का रिकॉर्ड बना गई।