
इस सप्ताह शुक्र का होगा राशि परिवर्तन, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा इसका प्रभाव, जानिए अपना भाग्य
आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 9 सितंबर से 15 सितंबर तक
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
इस सप्ताह कामकाज में जोश और चुस्ती-फूर्ति देखने को मिलेगी। मन में उत्साह बना रहेगा। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कार्यक्षेत्र पर आपका प्रोफेशनल व्यवहार करियर में आपको सफलता दिलाएगा। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। किसी भी तरह के विवादस्पद मामलों को उठाने से बचने की कोशिश करें।
प्यार के विषय में : अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बनते हैं।
करियर के विषय में : कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें।
हेल्थ के विषय में : कोई पुरानी बीमारी भी परेशान कर सकती है, सावधान रहें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
इस सप्ताह बहुत समझदारी से काम लें, किसी भी तरह का विवाद आपके लिए मददगार नहीं रहेगा। कार्य संबंधी नए विचार आएंगे। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। फालतू खर्च होगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। जोखिम बिलकुल न लें। छोटे से प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। व्यापारीजनों के व्यापार में वृद्धि होगी। विदेश स्थित स्वजनों के शुभ समाचार मिलेंगे।
प्यार के विषय में : प्रेमियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही खास रहेगा। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो गलत बोलने से बचे।
करियर के विषय में : आर्थिक नुकसान हो सकता है। व्यवसाय में टाइम मैनेजमेंट के बिना टारगेट पूरा करना मुश्किल होगा।
हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सप्ताह अच्छा बीतेगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कोई नया काम हाथ में लेने से पहले सोच-विचार कर लें तो बेहतर है। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा। ये सप्ताह आपके लिए जोश और उत्साह से भरा रहेगा, परिवार और दोस्तों का साथ मिलने से आत्मविश्वास मज़बूत होगा।
प्यार के विषय में : प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिलेगी। आपके दाम्पत्य जीवन में समरसता आयेगी।
करियर के विषय में : आर्थिक मामलों में तेजी से सुधार के आसार है। छात्र अपनी प्रतिभा से सफलता प्राप्ति की ओर अग्रसर रहेंगे।
हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य पर कम से कम ध्यान देने से बुखार या मामूली दुर्घटनाएं हो सकती हैं।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
इस सप्ताह आपको व्यापार में तरक्की मिलेगी। कोई निजी समस्या है तो आपको उससे संबंधित महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है। घरेलू विषयों में उदारता रखें। धन संबंधित समस्या से छुटकारा मिल सकता है। नए अवसरों में सीखने को बहुत कुछ मिलेगा। इस हफ्ते नौकरीपेशा वालों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। सामाजिक संबंधों में मजबूती आएगी।
प्यार के विषय में : आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी ख़ुद को दरकिनार महसूस कर सकता है।
करियर के विषय में : व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी।
हेल्थ के विषय में : भागमभाग भरे सप्ताह के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
इस सप्ताह आपके जीवन की सारी कठिनाइयां दूर होने वाली है। आने वाला समय आपके लिए बहुत ही कारगर सिद्ध होने वाला है। आप खुदको भावनात्मक रूप से बेहद मजबूत महसूस करोगे। जिससे आपके रिश्ते में भी मजबूती आयेगी। लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। भाईयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। साझेदारी में किए गए व्यवसाय में वृद्धि होगी।
प्यार के विषय में : इस हफ्ते पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहेगा।
करियर के विषय में : परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है।
हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आप को अपने खाने की आदतों और व्यायाम प्रणाली पर कड़ी निगरानी रखनी होगी।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा है, इसलिए महत्वपूर्ण कार्यो को पूर्ण करने में भलाई है। धन लाभ की संभावना है। पैसों से जुड़ी सारी समस्याएं दूर होंगी और घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी। संबंधी आपके उदार स्वभाव का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। सतर्क रहें। किसी महिला रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
प्यार के विषय में : विवाहित इस सप्ताह पार्टनर की उपलब्धियों से बेहद खुश होंगे।
करियर के विषय में : इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को भी प्रमोशन मिल सकता है।
हेल्थ के विषय में : पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलने की संभावना है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
इस सप्ताह आपको ऐसी परियोजनाएँ शुरू करनी चाहिए, जो पूरे परिवार के लिए समृद्धि लाएँ। कामकाज में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी। धन लाभ के किए गए प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है। कानूनी मामले सफल होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
प्यार के विषय में : लव पार्टनर के साथ छोटे मोटे झगड़े हो सकते हैं। यह आपके प्रेम सम्बन्धों को खराब करने में विफल रहेंगे।
करियर के विषय में : परिश्रमपूर्वक कार्य करेंगे तो आगे बढ़ने के अवसर हैं। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
हेल्थ के विषय में : सेहत अच्छी रहेगी, शरीर में चुस्ती-देखने को मिलेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आपके घर या रिश्तेदार के यहां कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। यात्रा करने की योजनाएं बनेंगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। छात्रों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास उन्हें सफलता दिलाएगा। भवन निर्माण के लिए किये जा रहे प्रयास सफल होंगे। वैवाहिक जीवन में संतुलन बना रहेगा।
प्यार के विषय में : जीवन साथी की तलाश कर रहे लोगों की तलाश खत्म होगी।
करियर के विषय में : नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
हेल्थ के विषय में : मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
इस हफ्ते घर में हो रहे तनाव से छुटकारा मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आप चिंतित रहेंगे। आप परिवार में प्रेम और विश्वास बनाए रखने में सफल होंगे। नौकरीपेशा जातक यदि अपने आकर्षण और होशियारी का इस्तेमाल करें, तो लोगों से मनचाहा परिणाम प्राप्त सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से होगी मुलाकात। बुजुर्गों की मदद से पारिवारिक मसले सुलझ सकते हैं।
प्यार के विषय में : पार्टनर पर जोर जबरदस्ती ना करें। पति-पत्नी के बीच संबंध सामान्य रहेंगे।
करियर के विषय में : आपको व्यापार और नौकरी के अंदर विशेष अवसर प्राप्त होंगे। वेतन में वृद्धि होगी।
हेल्थ के विषय में : मौसम का परिवर्तन आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है। लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा। बेवजह किसी से विवाद हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपने प्रियेजनों को यह जताने की आवश्यकता पड़ सकती है कि आप उनका ख्याल रखते हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। कोई नया काम शुरू करने में देरी हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
प्यार के विषय में : आपकी लव लाइफ में परेशानी आने की संभावना है।
करियर के विषय में : आपको अपने धंधे में चौकन्ना रहना होगा अन्यथा नुकसान की आशंका है।
हेल्थ के विषय में : किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
धार्मिक कार्य की तरफ रूचि बढेगी। कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। विरोधियों से अपनी बात मनवाने में कामयाब होंगे। वाद-विवाद से बचें। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। सप्ताह के प्रारम्भ में आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। वैवाहिक जीवन में तनातनी का माहौल रहेगा।
प्यार के विषय में : आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा।
करियर के विषय में : पैसों का ध्यान रखें। नौकरी वालों को अधिकारियों से मदद मिलेगी।
हेल्थ के विषय में : मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आंख के रोगों से कष्ट बढ़ सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
इस सप्ताह कठिन परिश्रम करने से आपको हर कार्य में सफलता मिलने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। भाग्य की संभव सहायता मिलेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कामकाज में धनलाभ होगा। कोई आपको ठगने की कोशिश कर सकता है। आपको संभलकर चलना होगा, अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा।
प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन में सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। प्रेम संबंधों से युक्त जातक अपने साथी को थोडा समय दें।
करियर के विषय में : इस सप्ताह मेहनत ज्यादा हो सकती है। निवेश के लिए समय अच्छा है। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है।
हेल्थ के विषय में : व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।
आपने साप्ताहिक राशिफल 9 सितंबर से 15 सितंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 9 सितंबर से 15 सितंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।
नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 9 सितंबर से 15 सितंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें : गीता के अनुसार अगर इस काल में होती है आपकी मौत, तो आपको नहीं मिलता है पुनर्जन्म