Bollywood

BSF जवान ने मीका को लेकर खोला ये राज, कहा- पाकिस्तान से पैदल लौटे थे मीका सिंह फिर हुआ ऐसा कि..

पुलवामा अटैक के बाद से ही पाकिस्तान को लेकर भारत का नजरिया बहुत बदला है। फिर धारा 370 हटाने के बाद जैसा रिएक्शन वो दे रहा है उसके बाद तो वो भारत और कड़ा दुश्मन बन गया है। ऐसे में अगर भारत का कोई पॉपुलर सेलिब्रिटी वहां जाकर कार्यक्रम में हिस्सा लेता है और वहां परफोर्म करता है तो ये देश के लोगों को कैसे बर्दाश्त हो सकता है। फिर वो चाहे जितना पॉपुलर हो उसकी क्लास तो लगनी ही है। कुछ ऐसा ही हुआ सिंगर मीका सिंह के साथ और अब BSF जवान ने मीका को लेकर खोला ये राज, इनके बारे में कुछ ऐसी बातें कहीं जिन्हें आपको जरूर जानना चाहिए।

BSF जवान ने मीका को लेकर खोला ये राज

पाकिस्तान के कराची में एक शादी के मौके पर कार्यक्रम को रंगीन बनाने गायक मीका सिंह भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के निशाने पर आ गए हैं। मीका ने वाघा से अटारी में प्रवेश करने के बाद ”भारत माता की जय” और ”वंदे मातरम्” का नारा लगाते हुए अपना एक वीडियो अपलोड किए हैं। जिसमें वहां बैठे लोगों ने मीका का इस नारे में पूरा साथ दिया। मीका ने वीडियो शेयर करते समय लिखा, ‘भारत माता की जय। इतने गर्मजोशी के साथ स्वागत करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। स्वतंत्रता दिवस की एक बार फिर शुभकामनाएं और हमारे जवानों को सलाम। वे कोई त्यौहार नहीं मना पाते, ऐसा केवल हम सभी का जीवन बेहतर बन जाए। जय हिंद।।’

मीका सिंह ने अपने आलोचकों को लेकर चुप्पी साध कर रखी थी। उन्होंने वाघा…अटारी से भारत लौटने का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोकिड किया। जबकि हम सभी जानते हैं कि पाकिस्तान से भारत के बीच के सभी यातायात साधन भी रोक दिए गए हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने पर दोनों की देशों में तनाव का माहौल है। बीएसएफ के एक अधिकारी के मुताबिक मीका नौ अगस्त को भारत लौटे थे और उससे एक दिन पहले उन्होने कराची में अपने दल के साथ एक अरबपति की बेटी की शादी में गाना गाया था। अरबपति पाकिस्तान के पूर्व परवेज मुशर्रफ के करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। मीका की कराची में उपस्थिति का तब पता चला जब कुछ मेहमानों ने उनकी परफोर्में का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था और यूजर्स उनकी आलोचना करने लगे। लोगों ने जमकर मीका सिंह की लताड़ लगाई थी। बुधवार को ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज ने मीका पर पाकिस्तान में उनके प्रदर्शन को लेकर प्रतिबंध लगाया है। एसआईडब्यूए ने अपने एक बयान में कहा, ”मीका सिंह पर बिना शर्त गायन पर प्रतिबंध लगाया है और ये सुनिश्चित करता है कि उन्हें सभी फिल्मों और एंटरटेनमेंट कंपनियों के साथ सभी म्यूजिक के नियमों से बैन किया जाता है। जब तक कोई स्थाई फैसला नहीं लिया जाता।”

Back to top button