Bollywood

वीडियो: प्रियंका चोपड़ा की ‘जय हिंद’ ट्वीट पर भड़क गई पाकिस्तानी महिला, जवाब मिला – चिल्लाओ…

फिल्मों में काम करने वाले सितारों को जहां लोकप्रियता मिलती है तो ये दो तरह की चीजों को सामने लाती हैं। एक जिसमें दर्शकों से उनको प्यार मिलता है और दूसरा जब उन्हें उन्हीं दर्शकों से आलोचनाएं झेलनी पड़ती है। कुछ ऐसा ही हुआ पिछले दिनों एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ जब एक पाकिस्तानी प्रशंसक उनके ऊपर भड़क उठी लेकिन प्रियंका ने उसका जवाब बहुत ही सलीके से दिया। प्रियंका चोपड़ा की ‘जय हिंद’ ट्वीट पर भड़क गई पाकिस्तानी महिला, आप खुद देखिए फिर क्या हुआ?

प्रियंका चोपड़ा की ‘जय हिंद’ ट्वीट पर भड़क गई पाकिस्तानी महिला

 

View this post on Instagram

 

Priyanka at #beautyconla #priyankachopra

A post shared by Priyanka Chopra Charts ✨ (@priyankacharts) on

प्रियंका चोपड़ा अब इंटरनेशनल स्टार हैं और उनके फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं लेकिन उनके पाकिस्तानी फैंस उनके राष्ट्रभक्त होने पर सवाल उठाने लगे हैं। कुछ समय पहले ही पाकिस्तानी महिला ने उनके ऊपर कुछ सवाल खड़े कर दिए और उन्होंने उस सिचुएशन को बहुत ही तरीके से हैंडल किया और उस महिला को करारा जवाब भी दिया। इसमें खास बात ये थी कि पाकिस्तानी महिला को प्रियंका चोपड़ा के जय हिंद ट्वीट से परेशानी थी जो प्रियंका ने मार्च में किया था। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बताया जा रहा है कि ब्यूटीकॉल लॉस एंजेलिस में जब प्रियंका आम लोगों से रूबरु हो रही थीं तब भीड़ में से एक आवाज आई। देखिए वीडियो-

इस ट्वीट में पाकिस्तानी महिला ने कहा, ‘आप शांति कायम रखने के लिए यूनाइटेड नेशन्स की गुडविल अंबेसडर हैं आप पाकिस्तान में न्यूक्लियर वॉर को भड़काने का काम कर रही हैं। आपको किसी भी तरह से इसमें नहीं होना चाहिए..एक पाकिस्तानी के तौर पर मुझ जैसे कई लोग आपको पसंद करते हैं और उन्होंने आपके बिजनेस में सपोर्ट भी किया है।’ प्रियंका उस महिला की बात खत्म होने का इंतजार कर रही थीं और जैसे ही उसकी बात खत्म हुई प्रियंका ने करारा जवाब दिया। प्रियंका ने जवाब दिया, ”मेरे बहुत से दोस्त पाकिस्तान से हैं लेकिन मैं भारत से हूं। युद्ध को लेकर मैं बहुत एक्साइटेड हो जाती हूं लेकिन मैं एक राष्ट्रभक्त हूं, इसलिए माफी चाहती हूं कि अगर मैंने उन लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा है और जो मुझसे प्यार करते हैं। मुझे लगता है कि हम सभी के पास एक मिडिल ग्राउंड है जिस पर हम सभी को चलना है। ठीक वैसे ही जैसे आप करती हैं जिस तरफ अभी आप मुझकर चिला रही हैं…लड़की चिल्लाओ मत हम सभी यहां प्यार के लिए ही साथ हैं।”

प्रियंका चोपड़ा के इस जवाब से उनकी खूब तारीफें हो रही हैं। यूजर्स प्रियंका के जवाब से खुश हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। भारतीय यूजर्स ने पाकिस्तानी महिला को अच्छा जवाब दिया और देशभक्ति की बात के लिए अलह से टिप्पणी की।

Back to top button