Bollywood

इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने किया सबसे ज्यादा अफेयर, नंबर 4 वाली का शाहरुख से जुड़ा था नाम

बॉलीवुड में अफेयर्स के किस्से आम हैं और यहां पर एक से ज्यादा शादी या अफेयर्स ट्रेंड में है। यहां पर एक नहीं बल्कि कई ऐसे सितारें हैं जिनके की अफेयर्स रहे और फिर उनमें से कुछ ने शादी करके अपना घर बसा लिया। मगर शादी के पहले उनके कई अफेयर्स रहें और हम किसी एक्टर नहीं बल्कि एक्ट्रेसेस की बातें कर रहे हैं। फिल्मों में भले ही ये एक्ट्रेसेस प्यार को पाने के लिए दुनिया से लड़ जाती हैं लेकिन असल जिंदगी में ये बहुत ज्यादा अलग हैं। इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने किया सबसे ज्यादा अफेयर और इसके साथ ही इनमें से किसने किससे शादी की ये भी बताएंगे।

इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने किया सबसे ज्यादा अफेयर

बॉलीवुड में बहुत सी अभिनेत्रियां सुर्खियां बटोरती रहती हैं लेकिन सबसे ज्यादा बातें इनके अफेयर्स की वजह से होती है। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही खूबसूरत एक्ट्रेसेस के बारे में बात करने जा रहे हैं।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की सबसे खुबसूरत और टैलेंट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीता है। फिल्मों में बेहतरीन परफोर्मेंस से सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस भी बन चुकी हैं। दीपिका के भी के 7 अफेयर रह चुके हैं और इनमे सिद्धार्थ माल्या, मुज़म्मिल इब्राहिम, युवराज सिंह, निहार पांड्या, उपेन पटेल, रणबीर कपूर,रणवीर सिंह जैसे सितारों का नाम शामिल है। साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी करने के बाद दीपिका ने सभी की बातों को खत्म कर दिया।

आलिया भट्ट

बहुत ही कम समय में अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी खूबसूरती से कईयों को दीवाना बना लिया। मगर आपको बता दे कि आलिया के कई अफेयर रह चुके है और उनका ब्रेकअप एक नहीं बल्कि 4 बॉयफ्रेंड से हो चुका है। आलिया का नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा, कविन मित्तल, वरुण धवन, अली दादरकर के साथ जुड़ चुका है। आजकल आलिया और रणबीर कपूर का अफेयर जोरों पर है और इनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र आने वाली है।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल ने हॉलीवुड में खास जगह बना ली है और वहां की दुनिया में मस्त हो गई हैं। मगर बॉलीवुड में काम करने के दौरान इनका नाम कई सेलिब्रिटीज के साथ जुड़ चुका है। प्रियंका का नाम बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ ज्यादा जोड़ा गया था और इनके अलााव अक्षय कुमार, हरमन बावेजा, टॉम हिडलस्टन, असीम मर्चेंट, शाहिद कपूर, निक जोनास जैसे सितारों के साथ भी इनका नाम जुड़ा था। साल 2018 में प्रियंका ने निक जोनस के साथ शादी करके सभी खबरों को खत्म कर दिया।

कंगना रानौत

बॉलीवुड की क्वीन अभिनेत्री कंगना रनौत का भी कई अफेयर रहा है। कंगना का नाम अजय देवगन, आदित्य पंचोली, अध्ययन सुमन, निकोलस लेफर्टी और ऋतिक रोशन जैसे सितारों के साथ जुड़ा है। कंगना इनमें से अजय देवगन, आदित्य पंचोली और ऋतिक के ऊपर हैरेस्मेंट का आरोप लगा चुकी हैं।

अनुष्का शर्मा

अभिनेत्री अनुष्का ने साल 2016 में क्रिक्रेटर विराट कोहली के साथ शादी कर ली थी और उनके साथ वे बहुत खुश हैं। दोनों अपने-अपने कामों में व्यस्त हैं लेकिन समय मिलते ही दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी समय बिता रहे हैं। मगर अनुष्का का विराट के अलावा भी कई सेलिब्रिटीज के साथ अफेयर रहा है। अनुष्का का एक समय में रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, सुरेश रैना, जोहेब यूसुफ, रणबीर कपूर स्टार्स अफेयर रहा है।

Back to top button