
सेहत से जुड़े हैं कलिहारी के फायदे
कलिहारी के फायदे: कलिहारी एक प्रकार का पौधा होता है जिसके साथ कई तरह के औषधीय गुण जुड़े हुए हैं। ये पौधा भारत के अधिकतर राज्यों में पाया जाता है और आयुर्वेद में इस पौधा का प्रयोग खूब किया जाता है। कलिहारी को अंग्रेजी भाषा में gloriosa superba के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा इस पौधे को वातस्नाभ, मीठा तेलिया, लांगली, विशल्य,अनन्ता, केविका ,हलिनी ,इन्द्र , शूकपुष्पी ,अग्निमुखी के नामों से भी जाना जाता है। कलिहारी के फायदे क्या-क्या है इसकी जानकारी इस प्रकार है।
कलिहारी के फायदे
घाव हो सही
चोट लग जाने पर आप कलिहारी का लेप घाव पर लगा लें। इसका लेप लगाने से चोट सही हो जाएगी और जहर भी नहीं फैलेगा। चोट लगने के अलावा अगर कोई कीड़ा काट लें तो भी आप इसका लेप लगा सकते हैं। कलिहारी का लेप तैयार करने के लिए कलिहारी को लेकर उसे अच्छे से पीस लें। आप चाहें तो इसमें सरसों का तेल भी मिला सकते हैं। आप इस लेप को घाव वाली जगह पर लगा लें। ये लेप लगाने से आपको तुरंत आराम मिल जाएगा। इस लेप को दिन में तीन बार लगाएं।
दर्द हो गायब
जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द होने पर आप कलिहारी की जड़ का लेप तैयार कर लें। इस लेप के अंदर आप धतूरा फल, लहसुन का रस, सरसो तेल मिला लें। इन सब चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद आप इनको दर्द वाली जगह पर लगा लें। हल्के हाथों से इस लेप की मालिश करने से दर्द एकदम दूर हो जाएगा और आपको दर्द से आराम मिल जाएगा।
फोड़े हों सही
फोड़ों पर कलिहारी लगाने से फोड़े तुरंत सही हो जाते हैं। आप कलिहारी की जड़ को सिरसा के बीज के साथ पीस लें और फिर इसके अंदर सेंधा नमक मिल लें। इस लेप को आप अपने फोड़ों पर लगा लें। ये लेप लाने से फोड़े एकदम सही हो जाएंगे। आप इस लेप को तब तक लगाते रहे जब तक फोड़े सूख नहीं जाते हैं।
दांतों का दर्द हो सही
दांतों में दर्द होने पर या दांतों में कीड़ा लग जाने पर आप कालिहारी को पीसकर उसका लेप बना लें और इस लेप को अपने अंगूठे के नाखून पर लगा लें। ऐसा करने से आपके दांतों का दर्द एकदम से गायब हो जाएगा।
जहर फैलने से रोके
सांप के काटने पर आप कालिहारी की जड़ों का लेप प्रभावित जगह पर लगा लें। कालिहारी का लेप लगाने से सांप का जहर नहीं फैलेगा। साथ में ही सांप के काटने का घाव भी सही हो जाएगा।
गुर्दे से संबंधित समस्याएं हों सही
गुर्दे से संबंधित समस्याएं को सही करने में भी कालिहारी कारगर साबित होता है और इसकी मदद से पथरी जैसी बीमारी से भी निजात पाई जा सकती है। इसलिए जिन लोगों को पथरी की समस्या रहती है वो लोग कालिहारी का सेवन करें।
इन बातों की रखें सावधानी
कलिहारी के फायदे कई सारे हैं। लेकिन इसको खानों से कई तरह के नुकसान भी जुड़े हुए हैं। गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। इसका सेवन करने से बच्चा पर बुरा असर पड़ता है और गर्भपात हो जाता है।