विशेष

ये रहा वो पहाड़, जिसे संजीवनी बूटी के लिए, बजरंग बलि हथेली पे उठा के ले आये थे

लंका पे चढ़ाई के दौरान, युद्ध के समय, लक्ष्मण बहुत बुरी तरह घायल हो गए थे! उस समय, वीर लक्ष्मण को होश में लाने के लिए. श्री राम ने बजरंग बलि को हिमालय के द्रोणागिरी पर्वत से संजीवनी बूटी लाने भेजा था। वहां पहुँच कर, बजरंग बलि देखते हैं की पहाड़ पर तो कई प्रकार की जड़ी बूटियां उगी हुई हैं! इसलिए, पूरा पहाड़ ही उठा कर, लंका की और ले चले!

पहाड़ सीधे लक्ष्मण के पास पहुंचा तो, उनके प्राणों की रक्षा हो सकी! लेकिन, क्या आप जानते हैं वो पहाड़ अब कहाँ है? वह पहाड़, अब भी लंका में ही है!

खबरों के अनुसार श्रीलंका के सुदूर इलाके में ‘श्रीपद’ नाम की जगह पर स्थित एक पहाड़ ही वह पहाड़ है जहां द्रोणागिरी का एक टुकड़ा था, जिसे हनुमान जी ले गए थे। यह पहाड़ श्रीलंका के दक्षिणी तट पर स्थापित है!

इस पहाड़ को वहां के लोग रहुमशाला कांडा कहते है। इस स्थान को ‘एडम्स पीक’ भी कहा जाता है।

ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी इस पहाड़ को हिमालय से उठाकर लाये थे और बाद में उन्होंने इसे रहुमशाला कांडा में ही छोड़ दिया। यह द्रोणागिरी पहाड़ का एक टुकड़ा है।

Back to top button