Breaking news

जीजू-जीजू’ कह लूट लिए कारोबारी से डेढ़ करोड़ रुपये, इस तरह से पकड़ी गई धोखेबाज साली

दिल्ली में एक व्यापारी के घर से करीब डेढ़ करोड़ रुपये चोरी किए गए हैं और इस चौंकाने वाली चोरी की वारदात को एक महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार जिस व्यापारी के घर में इस आरोपी महिला ने चोरी की है उसे ये जीजू-जीजू कहा करती थी। पुलिस के अनुसार आरोपित महिला कारोबारी की पत्नी को एरोबिक्स सिखाया करती थी और इस दौरान ये इनके घर में आया करती थी। घर में आकर इस महिला ने घर के सभी सदस्यों से दोस्ती कर ली थी और इस आरोपी महिला पर घर का हर सदस्य भरोसा किया करता था।

इस तरह से दिया घटना को अंजाम

पुलिस के अनुसार कारोबारी विनोद भल्ला द्वारका के सेवक पार्क में अपने परिवार के साथ रहते हैं और वो अपनी पत्नी और बेटे के साथ पंजाब गए हुए थे। विनोद ने अपने घर में रहने के लिए अपने भतीजे अर्जुन को बुलाया था और अर्जुन विनोद के घर में रहे रहा था। वहीं एक दिन चार बदमाश विनोद के घर के दरवाजे पर लगे शीशे को तोड़कर उसके घर में घुस गए और उन्होंने अर्जुन को बंधक बना दिया। अर्जुन को बंधक बनाकर इन चारों बदमाशों ने घर की अलमारी में रखे डेढ़ करोड़ रुपये चोरी कर लिया और मौके से भाग गए। वहीं इस चोरी की जानकारी अर्जुन ने विनोद को दी और विनोद ने पंजाब से वापस आकर  30 मार्च को पुलिस में चोरी का केस दर्ज करवाया। पुलिस ने इस मामले की जांच कई दिनों तक की और जांच के दौरान पुलिस ने सेवक पार्क इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को पता चला कि छह लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है और ये सभी स्कोडा कार से आए थे।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी बलदेव की पहचान कर पाई और पुलिस ने पांच अप्रैल को बलदेव को गिरफ्तार कर लिया। बलदेव को गिरफ्तार करने के बाद उसने अन्य ओरोपियों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला और उसके दो अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार ये महिला विनोद की पत्नी को एरोबिक्स सिखाती थी और अक्सर विनोद के घर जाया करती थी। आरोपी महिला ने एमबीए कर रखी है और विनोद के घर में क्या क्या चल रहा है और उसके घर में कितनी नकदी है, इसके बारे में इस महिला को पूरी जानकारी थी। इस बात की जानकारी इस महिला ने बलदेव को दी, जिसके बार बलदेव ने  इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 47.56 लाख रुपये, गहने और स्कोडा कार बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार बलदेव के पास से 40 लाख रुपए और अन्य आरोपी सोनू के पास से 7.56 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार बलदेव एक कारोबार किया करता था और उसे अपने इस कारोबार में घाटा हो गया था। जिसके बाद इसने प्रॉपर्टी के कारोबार का काम शुरू किया। मगर उसमें भी इसे घाटा ही हुआ। पैसों की तंगी के चलते बलदेव ने इस घटना को अंजाम दिया।

Back to top button