
बेंगलुरु छेड़-छाड़ मामले में आया नया मोड़, लड़की ने जीजा से मिलकर खुद ही करवाई थी छेड़-छाड़!
अभी पिछले दिनों बेंगलुरु में हुए हादसे की पुरे देश में निंदा हो रही थी। लेकिन इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। सूत्रों के अनुसार इस बात का पता चला है कि बेंगलुरु में जो लड़की के साथ छेड़-छाड़ की घटना हुई थी, वह फर्जी थी। महिला के साथ जो छेड़-छाड़ की घटना हुई थी, वह जीजा के साथ मिलकर खुद से करवाई गयी थी। यह घटना पहले से ही तय थी। आपको बता दें इस घटना के मुख्य आरोपी लड़की के 34 वर्षीय जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी लड़की के साथ है रिलेशनशिप में:
आपको ज्ञात होगा कि पिछले शुक्रवार को नागवाड़ा बस स्टैंड पर सुबह 6 बजे दो लड़कों में से एक लड़के ने 23 वर्षीय एक लड़की के साथ छेड़-छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। छेड़-छाड़ करने वाले युवक ने महिला का होठ काट लिया था, इस घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना के मुख्य आरोपी ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि वह उस लड़की के साथ रिलेशनशिप में है।
योजना बनाकर दीया गया था घटना को अंजाम:
इरशाद एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स एक्जीक्यूटिव के पद पर काम करता है और उसकी शादी पहले ही हो चुकी थी। इरशाद की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य इस रिश्ते से खुश नहीं थे। इसलिए लड़की ने और इरशाद ने योजना बनाकर छेड़-छाड़ की घटना को अंजाम दिया। पहले ही सब बात हो गयी थी कि यौनशोषण का शिकार होने के बाद शादी से कोई इनकार नहीं कर सकता है।
पुलिस को समझते नहीं लगी देर:
मामले की जाँच के वक़्त युवती खुद के बयान से मुकर गयी और कहा कि उसका होठ खुद ही कट गया था। दूसरी तरफ इरशाद पुलिस से रोते हुए उसके साथी आरोपी को छोड़ने की गुहार लगाने लगा। इसके बाद पुलिस को मामला समझते देर नहीं लगा और सभी बातें साफ़ हो गयी। अभी तक पुलिस के अधिकारिक सूत्रों द्वारा इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया गया है, लेकिन करीबी सूत्रों का कहना है कि यह घटना जीजा-साली की मिलीभगत की वजह से घटी थी।