
सुपरस्टार बनने से पहले टीवी एड्स में नजर आए थे ये 5 बॉलीवुड सितारे, नहीं पहचान पाए होंगे आप
टीवी पर आने वाले एड्स अपनी क्रिएटिविटी के लिए काफी पसंद किए जाते हैं और बहुत सारे एड्स में हमें अपने फेवरेट स्टार भी देखने को मिलते हैं। अक्सर सेलिब्रिटी बड़ी फिल्में और सुपरहिट होने के बाद विज्ञापन में आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे स्टार भी रहे हैं जिन्होंने टीवी एड से अपने करियर की शुरुआत की और आगे चलकर बड़े स्टार बनें। कुछ ने बचपन में ही एड की दुनिया में कदम रख लिया था तो कुछ टीएनएज में एड जगत में आए।
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना भी बॉलीवुड में बड़ा नाम बनने से पहले फेविकोल के एड में नजर आई थी। इस एड में कैटरीना एक माडर्न लड़की के किरदार में थी जिसके सामने एक नया शादीशूदा जोड़ा बैठा रहता है और दुल्हा कैटरीना के सपने देखता है। ये काफी फनी एड था और इसे काफी पसंद किया गया था। उस वक्त कैटरीना की कोई खास पहचान नहीं थी। इसके बाद कैटरीना ने बॉलीवुड में कदम रखा औऱ एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में कीं। कैटरीना इसके अलावा वीट औऱ स्लाइस मैंगो जूस के एड में भी नजर आ चुकी हैं।
दीपिका पादुकोण
हो सकता है कि ये जानकर आपको थोड़ी हैरानी हो सकती है, लेकिन आज बॉलीवुड पर राज करने वाली दीपिका पादुकोण ने भी क्लोज अप के विज्ञापन से डेब्यू किया था। दीपिका ने साउथ की कुछ फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा हिमेश रेशमिया के साथ गाने नाम है तेरा में दीपिका नजर आई थी। इसके बाद जाकर दीपिका ने फिल्म ओम शांति ओम में काम किया था। दीपिका आजकल गोआईबीबो, तनिष्क ज्वैलरी, वीनस और लक्स जैसे एड्स में नजर आती हैं।
वरुण धवन
फिल्मों में हिट मशीन बन चुके वरुण धवन ने फिल्मों में कदम रखने से रहे बॉर्नविटा का एड किया था। इसके काफी साल बाद उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर में काम किया था। वरुण डेविड धवन के बेटे हैं। वरुण इन दिनों कैप्स शूज, स्काई बैग, बिल्क प्ले, पॉडस मैन क्रीम फेस वॉश एड में नजर आते हैं। फिल्मों में भी वरुण का सिक्का जम चुका है औऱ उन्होंने अब तक सारी हिट फिल्में ही दी हैं। बहुत जल्द वरुण कलंक में नजर आएंगे।
शाहिद कपूर
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहिद कपूर हमेशा से ही अपनी चॉकलेटी इमेज के लिए पसंद किए गए। उनके पिता मशहूर एक्टर पंकज कपूर हैं। शाहिद ने फिल्मों से पहले टीवी एड में कदम रखा था और उस वक्त वो बहुत छोटे थे।शाहिद कम्पलान के एड में नजर आते थे। उनके साथ इस एड में आयशा टाकिय़ा भी थी। शाहिद मेन्स क्रीम, और कोलगेट जैसे एड्स मे नजर आते हैं। शाहिद की अगली फिल्म कबीर सिंह हैं।
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड में अपने हुस्न और एक्टिंव का जलवा बिखेर चुकीं अनुष्का शर्मा ने भी अपने करियर की शुरुआत टीवी एड से की थी। उन्होंने पहले बार साउथ की एक स्किन केयर पाउडर के टीवी एड विज्ञापन मे पहली बार नजर आई थी। इसके बाद अनुष्का शाहरुख के साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में नजर आई थी। अनुष्का शर्मा क्लीन एंड क्लियर, गीतंजली ज्वैलर्स, एल 18 जैसे कई टीवी एड्स में नजर आ चुकी हैं।
यह भी पढ़ें