
बाथटब में बैठी प्रियंका ने पति निक के लिए कह दी ऐसी बात, लोगों ने पूछा- कितने पति है तुम्हारे
प्रियंका चोप़ड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजक्ट की वजह से लगातार चर्चा में छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें वो बाथटब में पोज देती नजर आ रही हैं साथ ही उनके हसबैंड निक जोनास भी नजर आ रहे हैं। दरअसल प्रियंका और निक अपने पूरे जोनास परिवार के साथ एक अलबम लाए हैं “सकर” जिसका गाना बहुत पसंद किया जा रहा है। इस गाने में जोनास ब्रदर्स के साथ साथ सोफी टर्नर औऱ प्रियंका चोपड़ा भी हैं। तीनों ब्रदर्स की वाइफ और गर्लफ्रेंड नजर आ रही हैं। हालांकि इस तस्वीर के लिए प्रियंका एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
इस वजह से उड़ रहा प्रियंका का मजाक
दरअसल प्रियंका अपनी बाथटब की तस्वीर के साथ लिखा – ग्लैम बाथ, यैस प्लीज, जोनास ब्रदर्स आर बैक, सकर बिफोर एंड ऑफ्टर यू, बेस्ट हबी एवर। अब इन सारी बातों में सबकुछ तो बढ़िया था, लेकिन प्रियंका के आखिरी शब्द बेस्ट हबी एवर पर लोगों के कमेंट आने शुरु हो गए। यूजर्स का कहना है कि बेस्ट हबी एवर कहने से प्रियंका का क्या मतलब है? अब तक उनके कितने पति रह चुके हैं जो निक बेस्ट हो गए? एक ने लिखा की अब तक का क्या मतलब, सबसे अच्छा पति किसकी तुलना में? अब इस मुद्दे पर प्रियंका को काफी ट्रोल किया जा रहा है।
View this post on Instagram
ऐसा पहली बार नही है जब प्रियंका की किसी फोटो के लिए उन्हें ट्रोल किया गया हो। शादी के बाद से अक्सर ही प्रियंका की किसी ना किसी तस्वीर को लेकर उनका मजाक बनाया गया है। प्रियंका जब निक के साथ हनीमून पर गई थीं तो निक की सिगार पीते एक तस्वीर खूब चर्चा में आई थी क्योंकि प्रियंका ने कहा था की उन्हें अस्थमा की बीमारी है और फिर भी वह अपने पति के साथ चिपक कर बैठी थीं जो सिगार पी रहे थे।
गाने में साथ आया जोनास परिवार
साथ ही कुछ समय पहले उनकी बेडरुम की एक तस्वीर वायरल हो रही थी जिसमें निक की बाहों में प्रियंका लेटी हुई थीं।लोगों का सवाल था कि क्या से सेलिब्रिटी हर समय अपने साथ फोटोग्राफर लेकर घूमते रहते हैं यहां तक की बेडरुम की तस्वीरें भी कोई खींच लेता हैं। लोगों का कहना था कि प्रियंका अपने बेडरुम में भी फोटोग्राफर को छिपा कर रखती हैं। हालांकि ट्रोलर्स तो प्रियंका को ट्रोल करते रहेंगे, लेकिन असल में वो इस गाने में बेहद ही खूबसूरत लगी हैं और साथ ही निक के साथ उनकी कैमेस्ट्री भी शानदार लग रही है।
ऐसा पहली बार है जब प्रियंका जोनास ब्रदर्स के किसी गाने का हिस्सा रही हैं। इस गाने में जोनास ब्रदर्स के अलावा सोफी टर्नर औऱ केविन जोनास की पत्नी डेनियल भी हैं। ये 6 स्टार्स इस गाने में बेहद खूबसूरत लगे है। भारत में आकर लोगों का दिल जीतने वाली सोफी भी इस गाने में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि हॉलीवुड में प्रियंका ने क्वांटिकों के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद से बेवॉच में वो निगेटिव रोल में नजर आई थीं। उनकी तीसरी फिल्म इजंट इट रोमांटिक भी हाल ही में रिलीज हुई है।
यह भी पढ़ें