बॉलीवुड

दिखावे के लिए चैरिटी करते हैं सलमान खान, बोलें ‘कभी-कभी अपनी इमेज बनाने के लिए…’

बॉलीवुड के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान इन दिनों सुर्खियों में है। सलमान खान एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे चैरिटी पर खुलकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान काफी ज्यादा चैरिटी करते हुए नजर आते हैं और यही वजह है कि फैन उनके दरियादिली को भी खूब पसंद करते हैं। फैंस के लिए न सिर्फ सलमान खान की फिल्म बेहतर होती है, बल्कि उनके दरियादिली के अंदाज को भी पसंद किया जाता है। जी हां, सलमान खान का नाम उन अभिनेताओं में से एक है, जोकि लोगों की मदद करते हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

सलमान खान जहां एक तरफ अपने मित्रों को बड़े बड़े गिफ्ट देते हुए नजर आते हैं, तो वहीं गरीबों की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। सलमान अक्सर मदद के लिए आगे आते रहते हैं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। बता दें कि सलमान खान का ‘बीईंग ह्यूमन’ नाम से एक फाउंडेशन है, जोकि गरीबों की मदद करती है। इस फाउंडेशन के ज़रिए सलमान खान गरीबों की मदद करते हैं। हालांकि, यह बिजनेस भी है, जोकि मुनाफे का एक हिस्सा गरीबों में दान दिया जाता है।

चैरिटी पर खुलकर बोले सलमान खान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वारयल हो रहा है, जिसमें सलमान खान चैरिटी पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां, सलमान खान से इस वीडियो में पूछा गया है कि आखिर वे चैरिटी क्यों करते हैं, तो उन्होंने जबाव दिया। बता दें कि यह वीडियो बहुत पहले का है, जोकि अब वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो में सलमान खान ने बताया है कि आखिर लोग चैरिटी क्यों करते हैं? इसके साथ ही सलमान खान ने चैरिटी करने के पीछे खुद की भी दो तीन वजहों के बारे में बताया है।

सलमान खान ने बताया कि लोग इसलिए करते हैं चैरिटी

इस वीडियो में सलमान खान ने चैरिटी पर बात करते हुए कहा कि लोग चैरिटी दो तीन वजह से ही करते हैं, जिसमें पहला है कि आप सच में चैरिटी करना चाहते हैं। इसके अलावा दूसरा यह है कि चैरिटी से आप अपने गलत कामों को रफा दफा करने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा सलमान खान कहते हैं कि चैरिटी दिखावे के लिए भी की जाती है। साथ ही कुछ लोग यूनिवर्स के डर से भी चैरिटी करते हैं, क्योंकि यूनिवर्स कहीं न कहीं से आपसे बदला तो लेता ही है।

इमेज बदलने के लिए करता हूं चैरिटी – सलमान खान

सलमान खान ने आगे कहा कि मैं पता नहीं चैरिटी क्यों करता हूं? लेकिन सच बता रहा हूं कि कभी कभी मैं अपनी इमेज बदलने के लिए भी चैरिटी करता हूं और कभी कभी दिखावा भी करता हूं। इसके अलावा सलमान खान ने यह भी कबूला कि कभी उनका सच में मन चैरिटी करने का करता है, तो वे इसलिए भी चैरिटी करते हैं। सलमान खान का यह बयान उनके फैंस के लिए शॉकिंग हो सकता है, क्योंकि कई लोग सलमान को दरियादिली के लिए भी पसंद करते हैं।

Back to top button
?>