Viral

महज 3 मिनट ही चल पाई ये शादी, दुल्हन ने मांगा तलाक, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

न्यूज़ट्रेंड वेव डेस्क: इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है, शादी एक ऐसा रिश्ता होता है जो दो अंजान लोगों को आपस में जोड़ता हैं और इस बंधन में सात जन्मों का वादा किया जाता है। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि दो लोग जो इस बंधन में बंध जाते हैं लेकिन आपस में वो एकदूसरे के साथ निभा नहीं पाते हैं जिस वजह से वो रिश्ता टूट जाता है। लेकिन अब हम आपको जिस शादी के बारे में बताने जा रहे हैं वो तो महज 3 मिनट ही चल पाई थी। सुनकर आप को भी आश्चर्य हो रहा होगा कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई 3 मिनट में ही अपनी शादी तोड़ दें। तो ऐसा हुआ है जनाब और ऐसा कहा और किस वजह से हुआ वो हम आपको बताते हैं।

ये मामला है कुवैत का जहां पर एक शादी हुई और महज 3 मिनट में ही तलाक हो गया। बता दें कि इसे कुवैत के इतिहास में सबसे छोटी शादी कहा जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल हुआ कुछ यूं की वहां के नियमों के अनुसार दूल्हा और दुल्हन पक्ष कोर्ट में शादी करने के लिए पहुंचे थे। जहां पर कागजी शादी होने के बाद शादी की दावत रखी जाती। दूल्हादुल्हन और उनका परिवार भी इस शादी से बेहद खुश था। शादी का कॉनेटेक्ट साइन करने के बाद जब कपल कोर्ट रूम से बाहर निकल रहा था तबी अचानक लड़की का पैर फिसल गया और वो वहीं पर गिर पड़ी। और दुल्हन का गिरना ही उसकी तलाक की वजह बना।

दरअसल जब दुल्हन गिरी तो दूल्हा उसके पास ही खड़ा था, लेकिन दुल्हन के गिरने पर उसको उठाने के बजाए उसने उसे बेवकूफ कह दिया। बस फिर क्या था लड़की को आया गुस्सा और वो तुंरत उठकर कोर्ट रूम के अंदर गई और लड़के से तलाक लेने का फैसला कर लिया। लड़की का ये फैसला सुनकर सभी लोग हैरान रह गए।

यहां तक की कोर्ट का जज जिसने दोनों की शादी करवाई थी वो भी इस माजरे को समझ नहीं पाया। हालांकि लोगों ने लड़की को समझाने की कोशिश की लेकिन लड़की ने किसी की नहीं सुनी और जज से शादी को रद्द करने की बात कर डाली। जज ने भी लड़की को एक बार अपने फैसले के बारे में सोचने को कहा लेकिन लड़की ने किसी की नहीं सुनी और शादी को वहीं पर रद्द करना पड़ा।

बता दें कि इस घटना के बाद इस तलाक औऱ तीन मिनट शादी की बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद लोगों ने भी लड़की का ही सपोर्ट करा।

बता दें कि सोशल मीडिया पर लोग उस लड़की के इस काम का सराहना कर रहे हैं वहीं उस लड़के को भी काफी भला बुरा सुना रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि शादी की शुरुआत में ही यदि पति इस तरह की हरकत करता है, तो उसे छोड़ देना ही अच्छा है। इसी तरह से लड़की के इस काम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

Back to top button
?>