Bollywood

प्रियंका की पति निक के साथ बेडरुम की ये तस्वीर हो गई वायरल, क्या बेडरुम में छिपा था फोटोग्राफर!

देसी गर्ल प्रियंका  चोपड़ा इन  कैलीफोर्निया नें अपने पति और जेठ-जेठानी के साथ मस्ती कर रही हैं। हाल ही में  प्रियंका के ससुराल वालों ने प्रियंका औऱ निक को वेडिंग रिसेप्शन दिया था। इस रिसेप्शन में प्रिंयका की मां और उनके भाई भी मौजूद थे। इनकी वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थी। प्रियंका शादी के बाद से लगातार सेलिब्रेशन ही कर रही हैं। अक्सर वह अपने पति के साथ काफी रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उनकी अपने पति के साथ एक और तस्वीर सामने आई है, लेकिन इस तस्वीर पर लोगों के कई तरह के कमेंट आने लगे हैं। दरअसल ये तस्वीर निक और प्रियंका के बेडरुम की है।

निक की बाहों में प्रियंका

प्रियंका ने अपने पति के साथ एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इसमें निक बियर की कैन अपने हाथ में पकड़े हैं औऱ प्रियंका उनकी बाहों में लेटी हैं और उनकी आंखें बंद है। इस तस्वीर को देखकर ही समझ आ रहा है कि दोनों के बीच कितना प्यार है। तस्वीर के साथ ही देसी गर्ल प्रियंका ने लिखा है- होम यानी घर। प्रियंका अपने पति के साथ सुख चैन की जिंदगी बिता रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

Home ?

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on


हालांकि प्रियंका के फैंस को तस्वीर में दोनों के रोमांस के अलावा और भी बहुत सारी बातों पर ध्यान जा रहा है। यूजर्स ने एक बार फिर प्रियंका को उनकी इस रोमांटिक तस्वीर के लिए ट्रोल करना शुरु कर दिया है। दरअसल यूजर्स इस बात से परेशान हैं कि आखिर सेलिब्रिटीज की ऐसी तस्वीरें लेता कौन है क्योंकि जिस तरह की तस्वीर है उससे देखकर तो यह लग रहा है कि ये एक रैंडम तस्वीर है। हालांकि तस्वीर बेहद ही साफ तरीके से खींची गई है जिससे लग रहा है कि दोनों इस तस्वीर के लिए पहले ही से ही तैयार थे।

क्या बेडरुम में है फोटोग्राफर..

यूजर्स ने लिखा कि बेडरुम में फोटोग्राफर छिपा रखा है क्या। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा की शायद तस्वीर प्रियंका की मां ने क्लिक की होगी। सेलिब्रिटीज की ऐसी तस्वीरों पर यूजर्स भी परेशान हो जाते हैं। प्रियंका और निक की इससे पहले भी कई रोमांटिक तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जिसमें वो दोनों बहुत ही खूबसूरज पोज देते नजर आए थे। ऐसा सिर्फ प्रियंका और निक नहीं , बल्कि विराट और अनुष्का के साथ भी हुआ है। दोनों की खूबसूरत तस्वीरें देखकर लोगों के कमेंट आ रहे हैं कि क्या लोग फोटोग्राफर साथ लेकर घूमते हैं।

बता दें कि आजकल प्रियंका निक के साथ कैलीफोर्निया में क्वालिटी टाइम बिता रही है। उनकी कैलीफोर्निया की तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं। तना ही नहीं इनके साथ जो जोनास और सोफी टर्नर भी मौजूद है। प्रियंका अपने ससुराल वालों के साथ बेहद ही खुश नजर आती हैं। कुछ समय पहले ही वह अपने ससुरालवालों के साथ स्विटजरलैंड घूमने गई थीं और नये साल का जश्न मनाया था।

यह भी पढ़ें

 

Back to top button