Interesting

इस लड़की को मिली है अद्भुत शक्ति, सूंघ कर बताती है आपका आने वाला भविष्य

न्यूज़ट्रेंड वेब डेस्क: दुनिया अजीबों-गरीबों रहस्य और अद्भभुत शक्तियों से भरी हुई हैं। यहां पर कई ऐसी चीजें होती हैं जिनके बारे में आज तक विज्ञान भी पता नहीं लगा पाया है। आपने भी सोशल मीडिया पर कई वीडियों देखे होंगे जिसमें लोगों के पास कुछ ऐसी शक्तियां होती हैं जिसका इस्तेमाल करके वो कुछ भी कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ये वीडियो देखकर आपको भी हैरानी होती होगी की आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। कहीं ये फेक तो नहीं हैं?

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताएंगे जिसके आप एक ऐसी शक्ति है जिसके बलबूते वो ये बता सकती है कि किस इंसान की मौत होने वाली हैं। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न की रहने वाली 25 साल की अरी कला का दावा है कि उन्हें पहले ही पता चल जाता है कि किस व्यक्ति की मौत होने वाली है।

 

अरी कला ने बताया कि वो सूंघ कर बता सकती हैं किस व्यक्ति की मौत होने वाली है। अरी ने बताया की उनको अपनी इस अद्भुत शक्ति का पता 12 साल की  उम्र में लगा था। अरी ने एक घटना के बारे में बताया कि जब वो तकरीबन 12 साल की थीं, तब वो अपने एक रिश्तेदार को देखने पहुंची थीं। उस समय उन्हें उस व्यक्ति के पास से आने वाली एक अजीब सी गंध का अहसास हुआ था। और थोड़े ही दिन बाद उसकी मौत हो गई थी।

बता दें कि अरी को अपनी इस अदुभुत शक्ति पर गर्व महसूस होता है जो उनको भगवान से वरदान स्वरूप मिली हैं। लेकिन कभी-कभी उनको खुद को मिली इस शक्ति पर अफसोस भी होता है। उन्होंने बताया कि भले ही उनको इस बात का पता लग जाता हो कि उस व्यक्ति की मौत होने वाली हैं लेकिन वो उसकी जान नहीं बचा सकती हैं।

बता दें कि अरी पेशे से एक मनोवैज्ञानिक हैं। उन्होंने बताया कि भले ही उनको पता लग जाता हो कि किस व्यक्ति की मौत होने वाली हैं लेकिन वो इस बात को कभी किसी से शेयर नहीं करती हैं। और ऐसा करने के पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि वो नियति के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहतीं।

बता दें कि ऐसा कहा जाता है कि हर इंसान के अंदर कोई न कोई शक्ति मौजूद होती है, लेकिन वो इस शक्ति का पता नहीं लगा पाता हैं जिस वजह से वो शक्ति उसके अंदर हमेशा के लिए दबी रह जाती है।

Back to top button