
कभी पर्दे पर चलता था इनके लुक का जादू, आज तस्वीरें देखकर पहचानना हुआ मुश्किल
बॉलीवुड में सिर्फ हिट फिल्म दे देना ही बड़ बात नहीं होती है। इंडस्ट्री में बने रहना भी बहुत जरुरी होता है। हर साल इस इंडस्ट्री में नए चेहरे आते हैं औऱ याद सिर्फ वही रह जाते हैं जो अपने आप को बनाए रखते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार आए जिन्होंने फिल्मों से अपनी पहचान तो बनाई लेकिन फिर गुमनामी में खो गए। आज इन सितारों की तस्वीर देखकर यकीन नहीं होता कि कभी इनकी फिल्में पसंद की जाती थी और .यह भी बड़े पर्दे के स्टार थे।
फरदीन खान
सुपरस्टार फिरोज खान के बेटे फरदीन खान एक समय में अपने चार्मिंग लुक की वजह से लड़कियों के बीच काफी फेमस रहे। उन्होंने फिल्म प्रेम अगन से बॉलीवुड मे डेब्यू किया था। फिल्म पर्दे पर हिट थी और फरदीन को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अव़ॉर्ड भी दिया गया था। साथ ही उनकी एक्टिंग भी काफी पसंद भी की गई थी। उनकी एक्टिंग भी लोगों को पसंद आई। इसके बाद उन्होंने लब के लिए कुछ भी करेगा, ओम जय जगदीश, जानशीं जैसे फिल्मों में काम किया। फरदीन ने हे बेबी, नो एंट्री जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने फिल्मों में से ब्रेक ले लिया। इसके बाद फरदीन की तस्वीरें सामने आईं तो वह काफी मोटे हो चुके थे और उन्हें इस बात को लेकर काफी ट्रोल भी किया गया। फिलहाल अभी तो फरदीन का फिर से फिल्मों में आना बहुत ही मुश्किल लगता है।
हरमन बावेजा
हरमन जब फिल्मों में पहली बार आए तो लोग चौंक गए क्योंकिं हरमन की शक्ल ऋतिक रोशन से बहुत ज्यादा मिलती थी। उन्हें देखकर लगा कि ऋतिक को अब तगड़ा कॉम्पटिशन मिलने वाला है, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। प्रिंयका चोपड़ा के साथ अफेयर की खबरों में रहने वाले हरमन इडंस्ट्री में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने फिल्म लव स्टोरी 2050 से करियर की शुरुआत की और यह फिल्म नहीं चली। वहीं व्हाट्स योर राशी, विक्ट्री, ढिश्कयाऊं जैसी फिल्मों में भी हरमन ने काम किया, लेकिन उनके करियर की गाड़ी पटरी पर नहीं आ पाई। कुछ समय पहले हरमन की तस्वीर सामने आई थी जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया था।
उदय चोपड़ा
चोपड़ा परिवार के बेटे उदय चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मोहब्बते से की थी। इस फिल्म शाहरुख और अमिताभ बच्चन का दमदार रोल था। इस फिल्म में उदय चोपड़ा शमिता शेट्टी के हीरो थे और उनके रोल को काफी पसंद किया गया। इसके बाद उदय ने धूम सीरीज के साथ पर्दे पर धूम भी मचाई, लेकिन उन्हें इसका अलावा काम नहीं मिला। उदय चोपड़ा का नाम नरगिस फाखरी के साथ भी जुड़ता नजर आया था, लेकिन जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। उदय चोपड़ा का वेट भी इन दिनों काफी बढ़ गया है और उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है।
चंद्रचूड़ सिंह
फिल्म माचिस में अपने शानदार काम के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाले चंद्रचूड़ भी पर्दे से गायब हो गए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1996 में फिल्म तेरे मेरे सपने से की थी। इसके बाद उन्होंने क्या कहना, जोश, दाग द फायर जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया था।कुछ समय के बाद चंद्रचुड़ फिल्मों से गायब हो गए। साल 2000 में चंद्रचूड़ एक भयानक हादसे का शिकार हो गए जिसमें उनके कंधे में चोट लग गई। इसके बाद उनका करियर सुस्त हो गा। उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई। साल 2010 में उन्होंने फिर से फिल्मों में वापसी की, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही।
यह भी पढ़ें