बॉलीवुड

साल 2019 में टीवी जगत के ये सितारे रचाएंगे शादी, 3 नंबर वाले कपल की शादी से टूटेगा लड़कियों का दिल

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: साल 2018 में बॉलीवुड और टीवी जगत दोनों में ही शादियों की धूम रही, बीते साल कई जोड़िया शादी के बंधन में बंधी। टीवी जगत के जाने-माने सितारे दीपिका कक्कड़, कपिल शर्मा, गिन्नी, मिलिंद सोमण, अंगद बेदी, नेहा धूपिया, गौतम रोड़े, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, रोशन राव ,कीथ सेकुरा, रूबीना, विविधा कीर्ती, अदिती गुप्ता ये सभी सितारे बीते साल शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन अब हम आपको टीवी जगत की उन जोड़ियों के बारे में बताएंगे जो इस साल यानि कि २०१९ में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

 कुणाल वर्मा-पूजा बनर्जी

सीरियल दिल से दिल तक से फेम पाने वाले कुणाल और देवों के देव महादेव से टीवी जगत में नाम कमाने वाली पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा इसी साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें कि पूजा और कुणाल एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। साल २०१८ में १६ अगस्त के दिन दोनों ने शादी करके अपने अफेयर को एक रिश्ते का नाम दे दिया और अब इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे।

रित्विक धन्जानी- आशा नेगी

सीरियल पवित्र रिश्ता में साथ में नजर आए रित्विक और आशा के बीच की नजदीकियां इस सीरियल में साथ में काम करने के दौरान ही बढ़ी थीं। रित्विक इन दिनों कई शोज को होस्ट करते हैं तो, आशा भी कई सीरियल्स में काम कर रही हैं। ये दोनों टीवी जगत के काफी फेमस कपल हैं और काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। और जहां तक खबरें हैं कि दोनों इसी साल शादी करने की प्लैंनिंग कर रहे हैं और इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

करण कुंद्रा- अनुषा दांडेकर

टीवी जगत के हॉट एणंड सेक्सी कपल करण और अनुषा काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जहां अमुषा एक जानी-मानी वीजे हैं और कई रिएलिटी शोज की होस्ट तो करण भी इन दिनों रिएलिटी शोज में बतौर मेंटर नजर आते है। दोनों साथ में बेहद क्यूट लगते हैं और खबरों की मानें तो इस साल दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

पूजा गौर- राज सिंह अरोड़ा

स्टार प्लस के फेमस टीवी शो प्रतिज्ञा से फेम पाने वाली पूजा गौर और उनके ब्याए फ्रेंड राज एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। हालांकि खबरें थी की दोनों साल २०१८ में ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं लेकिन ऐसा हुआ नहीं, जिसके बाद अब खबरें आ रही हैं कि दोनों इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं।

Back to top button
?>