विशेष

शरारती लड़के ने सीढ़ी से उतर रही महिला को मारी जोरदार लात, महिला घायल… देखें वीडियो!

शरारत करना अच्छी बात है लेकिन तभी तक, जब तक उससे किसी को नुकसान ना हो। शरारत तब ज्यादा अच्छी लगती है जब बच्चे करते हैं, लेकिन जब बड़े लोग इस तरह की शरारत करते हैं, तब वह अच्छा नहीं माना जाता है। कभी-कभी कुछ लोगों की शरारत का नतीजा लोगों को भुगतना पड़ता है, और उनकी शरारत की वजह से किसी की जान भी चली जाती है। आज हम आपको एक ऐसे ही वाकये के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद हर कोई इसकी आलोचना कर रहा है।

मेट्रो स्टेशन पर महिला को पीछे से मारी जोरदार लात:

दरअसल एक महिला जर्मनी के बर्लिन मेट्रो स्टेशन से बाहर निकल रही थी। वह बाहर निकलने के लिए सीढियों से जा रही थी। कुछ लड़के उसके पीछे से आ रहे थे। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्होंने शराब पी हो। उनमें से एक लड़के के हाथ में बियर की बोतल और सिगरेट भी थी। वह लड़का सीढ़ी से उतरती हुई महिला को, शरारत करने के लिए पीछे से जोरदार लात मारता है। महिला सीढ़ी से निचे गिर जाती है। गिरने के बाद महिला से उठा नहीं जा रहा था, उसकी मदद के लिए दो लोग उसके नजदीक आये। जीन लड़कों ने उस महिला को लात मारी थी, वह घटना स्थल से फरार हो गए।

CCTV कैमरे में घटना रिकॉर्ड:

सारी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है। महिला को काफी चोट आयी थी, इस वजह से उसे बाद में हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। सोशल मीडिया पर इस वीडियो की खूब निंदा की जा रही है, और दोषी लड़के के खिलाफ पुलिस कार्यवाई की माँग की जा रही है। आप भी वीडियो में लड़के की शरारत को देख सकते हैं। लड़के की शरारत महिला की जान भी ले सकती थी।

वीडियो देखें:

https://youtu.be/MTDpJ2hOUIE

Back to top button