बॉलीवुड

प्रिंयका और निक ने शादी के बाद इस खास अंदाज में सेलीब्रेट किया क्रिसमस

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी को कुछ ही दिन हुए हैं और हाल ही में उन्होंने मुंबई में अपनी शादी का तीसरा रिसेप्शन दिया जिसमे बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। जिसके बाद दोनों भारत छोड़कर चले गए, जैसा की आज क्रिसमस का मौका है हर कोई इस त्यौहार को धूम-धाम से मनाता है। प्रियंका और निक ने भी क्रिसमस का सेलीब्रेशन कुछ खास अंदाज में सेलीब्रेट किया।

प्रिंयका ने क्रिसमस सेलीब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं जिसमें एक पिक में वो निक और उनके भाई के साथ नजर आ रही हैं जिसके कैप्शन में प्रियंका ने लिखा है कि ‘ब्रदर्स इन माई आर्म्स।’ वहीं एक तस्वीर में प्रियंका अपने इन लॉस के साथ एक फेस्टिव मूड में नज़र आ रही हैं इसमें उनके साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी है।

 

 

View this post on Instagram

 

Love you family #famjam #christmaseve

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

 

View this post on Instagram

 

Brothers in (my) arms ?.. always and forever #christmaseve

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

 

View this post on Instagram

 

?

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

बता दें कि प्रियंका और निक ने 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी की थी, दोनों की शादी दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी और दोनों ही दिन दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे, जिसके बाद प्रिंयका ने अपनी शादी का रिसेप्शन दिल्ली में दिया जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत ली, उसके बाद प्रियंका ने अपनी शादी का रिसेप्शन रखा जिसमें उनके परिवार के कुछ सदस्य और करीबी नजर आए। प्रियंका और निक ने 20 दिसंबर को अपनी शादी का तीसरा रिसेप्शन रखा जिसमें बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई।

प्रियंका और निक जब रिसेप्शन से पहले मीडिया से रूबरू होने आए तो प्रियंका ने अपनी स्पीच के बाद निक को ये कहते हुए मीडिया से इंट्रीड्यूज करवाया कि ये हैं मेरे पति  निक, जिसके बाद निक ने भी प्रियंका की तारीफ करते हुए लोगों का दिल जीत लिया।

खबरों की मानें तो प्रियंका और निक अपनी शादी का एक और रिसेप्शन देनें वाले है और ये रिसेप्शन भारत में नहीं बल्कि लॉस एंजेलिस में अपने हॉलिवुड फ्रेंड्स के लिए रखेंगे ताकि जो लोग उनकी इस खुशी में शामिल नहीं हो पाए हैं वो भी इसका हिस्सा बनें।

Back to top button
?>