
प्रियंका के रिसेप्शन में दीपिका ने लूटी महफिल, इस बड़ी चूक से फीका पड़ा देसी गर्ल का लुक
प्रियंका और निक ने गुरूवार को तीसरा रिसेप्शन में मुंबई में दिया, जिसमें बॉलीवुड सितारों ने चार चांद लगाएं। प्रियंका और निक की शादी में सभी सितारे ग्लैमर लुक में नजर आएं, लेकिन दीपिका और रणवीर ने पूरी की पूरी महफिल ही लूट ली। प्रियंका और निक के रिसेप्शन में जितनी चर्चा उनकी नहीं हो रही है, उससे कहीं ज्यादा चर्चा दीपिका और रणवीर की हो रही है। प्रियंका के रिसेप्शन में दीपिका का लुक काफी चर्चा में रहा है। दीपिका इस पार्टी में बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?
प्रियंका और निक के रिसेप्शन में जब दीपिका और रणवीर पहुंचे तो सबकी निगाहे उन पर जा पहुंची। जी हां, दीपिका और रणवीर अपने ही अंदाज मे एंट्री करते हुए नजर आए। वेडिंग पार्टी के दौरान दीपिका और रणवीर ने डांस फ्लोर पर जमकर आग लगाई। दोनों ने प्रियंका और निक के रिसेप्शन में खूब मस्ती की। हर जगह सिर्फ दीपिका और रणवीर की जोड़ी दिखाई दे रही थी। दीपिका और रणवीर के साथ प्रियंका भी खूब मस्ती करती नजर आई, लेकिन लुक में दीपिका ने प्रियंका को मात दे दी।
देसी गर्ल से हुई यह बड़ी चूक
रिसेप्शन में यूं तो प्रियंका का लुक बहुत ही अच्छा था, लेकिन दीपिका के आगे उनका लुक फीका पड़ गया। दरअसल, दीपिका ने अपने लुक के साथ गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़ा पहन रखा था, जबकि देसी गर्ल ने यह सब नहीं पहना था। विशेषज्ञों की माने तो दीपिका ने प्रियंका को अपने मंगलसूत्र और चूड़ा से मात दिया, क्योंकि दीपिका ने इसी से सबकी नजरे अपनी तरफ खींची। व्हाइट ड्रेस में प्रियंका स्टनिंग लग रही थी, लेकिन चूड़ा और मंगलसूत्र ने उन्हें पछाड़ दिया। यहां तो फोटो देखकर भी ऐसा ही लगा जैसे यह रिसेप्शन दीपिका और रणवीर का हो।
- यह भी पढ़े –Videos: रिसेप्शन में प्रियंका-दीपिका के बीच हुआ डांस कॉम्पिटीशन, तो निक-रणवीर ने निभाया साथ
प्रियंका के रिसेप्शन में दीपिका ने लूटी महफिल
प्रियंका और निक के रिसेप्शन में मेहमान बनकर आए दीपिका और रणवीर ने अपने लुक से पार्टी का रूख ही बदल दिया। दीपिका का यह लुक उनके फैंस बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं। दीपिका के ड्रेस डिजाइन से लेकर उनके हाथों में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र ने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया। दीपिका और रणवीर का यह लुक काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। और इसलिए कहा भी जा रहा है कि प्रियंका के रिसेप्शन में दीपिका ने पूरी महफिल लूट ली।
दीपिका और रणवीर की जोड़ी ने लगाई डांस फ्लोर पर आग
दीपिका और रणवीर का न सिर्फ लुक ही लोगों को पसंद आ रहा था, बल्कि उन्होंने पार्टी में जमकर मस्ती भी। जहां एक तरफ दीपिका ठुमके लगाती नजर आई तो वहीं दूसरी तरफ रणवीर ने डांस फ्लोर पर आग लगा दी। दोनों ने एक साथ मिलकर खूब डांस किया और इतना ही नहीं, दोनों ने प्रियंका और निक को भी खूब नचाया। ऐसे में अगर यह कहा जाए कि प्रियंका और निक के रिसेप्शन में सारी की सारी महफिल दीपिका और रणवीर ने लूट ली।