रिलेशनशिप्स

ब्वॉयफ्रेंड को देना है तोहफा तो ये चीजें कर सकती हैं ट्राई

अक्सर जब रिश्तों की बात आती है तो लोग लड़कियों को ही सरप्राइज देने का सुझाव देते हैं। अब भले ही लड़के मुंह से ना बोलें, लेकिन उन्हें भी सरप्रिज होना उतना ही पसंद हैं जितना लड़कियों कों। उन्हें भी तोहफें बहुत पसंद होते हैं और अगर उन्हें बिना उनके जन्मदिन के कोई गिफ्ट मिलें तो उनकी खुशी का अंदाजा लगाना भी कठिन हैं। हालांकि लड़के चाहे कितना भी परेशान रहें कि लड़कियों के लिए गिफ्ट समझ नहीं आता, लेकिन असल बात तो यह है कि लड़कियों को समझ नहीं आता कि वह अपने पार्टनर को क्या गिफ्ट दें। अगर आप भी ऐसी ही समस्या से गुजर रही हैं तो आपको बताते हैं इसका जवाब।

आरामदायक चीजें

इस बात को अच्छी तरह से समझ लें कि पुरुषों को सामान के खूबसूरत होने से ज्यादा अच्छा कम्फरटेबल होना लगता है। अगर आप उन्हें कपड़े गिफ्ट करने का सोच रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें सुंदर कपड़े ,से ज्यादा सहज यानी कंफर्टेबल कपड़े दें। वह इउन कपड़ों को ज्यादा तरजीह देते हैं तो पहनने में आरामदायक होते हैं। वजह इसके की टाइट और बेढंगे कपड़े उन्हें पसंद नहीं आते।

ब्रोच

हालांकि इसका चलन थोड़ा कम हो गया है, लेकन इसका  फैशन अभी भी कम नही हुआ है। ब्रोच काफी समय से लड़कों के सूट की शान रहा है। गिफ्ट के तौर पर ब्रोच और कफलिंग लड़कों को बहुत पसंद आती है। इसके लिए आप उन्हें कोई भी खूबसूरत सा ब्रोच गिफ्ट कर सकती हैं। यह आप अपने ब्वॉयफ्रेंड या बेस्ट फ्रैंड किसी को भी दे सकते हैंष

पोलो पैंटस

लड़के शर्ट के साथ साथ पैंट का भी काफी ख्याल रखते हैं। ल़ड़को को कैजुअल लुक रखना भी बहुत अच्छा लगता है। अगर आप अपने पार्टनर को पोलो पैंटस गिफ्ट करती हैं तो यकीन मानिए की उनका दिन बन जाएगा और आपका भई। इस तरह की पैंट की यह खासियत होती है कि आप इसे टीशर्ट या शर्ट दोनों के साथ पहन सकते हैं।

कुर्ता

ट्रेडिशनल लुक में कौन सा लड़का है जो अच्छा नहीं लगता। लड़के चाहे कितने भी विदेशी बनने की कोशिश करें, लेकिन उनके ऊपर कुर्ते बहुत ही जमते हैं। जब भी वह कुर्ते में आते हैं तो दिल लुट के ले जाते हैं। आप उन्हें कॉटन और लिनेन का कुर्ता गिफ्ट कर सकती हैं। कुर्ते के साथ वह पैयजामा तो पहन ही सकते हैं अगर पूरी तरह से ट्रेडिशनल ना होना चाहें तो कुर्ते के साथ जींस भी अच्छा कॉम्बिनेशन हैं।

वॉच

हाथों में घड़ियां तो सबको ही जंचती हैं। किसी भी पुरुष पर उसके स्टाइल और तरीके की घड़ी बहुत ही अच्छी लगती है। आप उन्हें लेदर की, मेटल की किसी भी तरह की घड़ी गिफ्ट कर सकती हैं। उन्हें घड़ी अच्छी लगेगी।

क्या ना दें गिफ्ट

फूल

यह चीजें महिलां को जितनी भाती हैं पुरुषों के लिए यह बिल्कुल ही आधारहीन होती है। ऐसा नही है कि उन्हें फूल पसंद नहीं होते, लेकिन तोहफे के रुप में उन्हें यह बहुत ही कम लगते हैं। आप घर में तो इसे सजा सकती हैं, लेकिन किसी पुरुष को गिफ्ट ना करें।

सजावटी सामान

महिलाओं को सजावटी सामान जितने प्यारे लगते हैं पुरुषों को यह ढंग से नजर भी नहीं आते। पेंटिंग, सीनरी जैसी चीजें पसंद करने वाले पुरुष बहुत ही कम होते हैं। ऐसे में घर में सजाने वाली चीजें उन्हें अपने मतलब की नहीं लगती हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button
?>