
दीपवीर के रिसेप्शन में नहीं पहुंचे थे रनबीर, दीपिका ने कहा – नहीं आए तो कोई सरप्राइज नहीं है…..
दीपिका औऱ रणवीर की शादी के एक महीने भी हो गए, लेकिन यह एक भी पल के लिए दर्शकों का नजरों से गायब नहीं हुए। दरअसल अपनी शादी के बाद इन्होंने खुद तीन रिसेप्शन दिए थे और एक पार्टी दीपिका को अपनी ननद से मिली थी। हालांकि इनका मुंबई रिसेप्शन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाला फंक्शन था क्योंकि इसमें बॉलीवुड औऱ क्रिकेट इंडस्ट्री के कई बड़े और दिग्गज लोग आए थे। हालांकि सबकी नजरें जिस एक शख्स को ढूंढ रही थी वही गायब थे और वह थे रनबीर कपूर। अब दीपिका ने खुद रनबीर के रिसेप्शन में ना आने पर प्रतिक्रिया दी है।
रनबीर ने नहीं अटैंड किया रिसेप्शन
दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि रिसेप्शन से पहले हमारी बात हुई थी, लेकिन रिसेप्शन होने के बाद हमारी कोई बात नही हुई। हालांकि ये रनबीर हैं। मैं उनके नहीं आने से सरप्राइज नही हूं। दीपिका ने कहा कि हम ऐसा ही रिलेशन शेयर करते हैं और इस रिश्ते की यही खूबसूरती है। यहां बिना कुछ कहे ही बहुत कुछ कह दिया जाता है। अब दीपिका की इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें रनबीर के ना आने का कोई मलाल नही है क्योंकि रनबीर पहले भी ऐसा कर चुके हैं।
गौरतलब है कि दीपवीर के रिसेप्शन में आलिया भट्ट का ना आना भी कई सवाल खड़े कर रह था। वैसे तो बताय़ा गया कि आलिया के ना आने की पीछे उनकी ब्रह्मास्त्र की शूटिंग है। दरअसल ब्रेकअप के बाद भी रनबीर और दीपिका में अच्छी दोस्ती है और आलिया भी दीपिका के साथ अच्छा रिलेशन रखती हैं। वहीं खबरें यह भी जोरों पर है कि आलिया और रनबीर आजकल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
कभी सीरियस रिलेशन में थे रनबीर दीपिका
अब संयोग भी ऐसा पड़ा की रनबीर और आलिया दोनों ही दीपवीर के रिसेप्शन से नदारद दिखे। अब दीपिका ने साफ कर दिया है कि रनबीर के साथ ऐसा होता है औऱ इसके बाद भी उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ता। गौरतलब है कि रनबीर और दीपिका का एक वक्त पर बेहद ही सीरियस रिलेशनशिप था। दोनों अक्सर हाथों में हाथ डाले एक दूसरे से मिलते थे। यहां तक की लोगों को लगने लगा था कि दोनों शादी भी कर सकते हैं, लेकिन फिर दोनों के बीच दरार आ गई।
रनबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका डिप्रेशन में आ गईं और उनकी फिल्में भी फ्लॉप होने लगी थीं। इसके बाद दीपका ने खुद को अंधेरे से बाहर निकाल और एक बार दिल फिर दिल लगाकर काम किया औऱ आज वह बॉलीवुड की लीडिंग लेडी हैं। हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है। यहां तक की दीपिका ने अपनी परेशानियों का सामना करते हुए रनबीर के साथ दो फिल्में कीं जिसमें से ये जवानी है दीवानी हिट रही। दूसरी तरफ जब दीपिका और रणबीर की मुलाकात हुई उस वक्त वह भी किसी और को डेट कर रहे थे।
हालांकि उनके रिश्ते में भी दरार आ चुकी थी। इसके बाद दीपिका को देखकर वह समझ गए कि एक ना एक दिन वहीं उनकी दुल्हनियां बनेंगी। दीपिका ने बताया कि रणवीर मेरे से साथ फ्लर्ट कर रहे थे और मुझे हंसी आ रही थी। इसके बाद दोनों का रिश्ता समय के साथ आगे बढ़ता गया और फिर 14-15 नंवबर को दीपवीर ने इटली के लेक कोमो में शादी कर ली।
यह भी पढ़ें