
चाय के शौकीन हैं तो जरा संभलिए जनाब! कहीं चुस्कियों से तो नहीं दे रहे बीमारियों को दावत
एक गर्म चाय की प्याली तन मन में ताजगी भर देती है और चेहरे पर एक खिली से मुस्कान आ जाती है। ऐसा हम किसी टीवी एड को देखकर नहीं कह रहे बल्कि यह तो उन लोगों के दिल की बात है जो चाय के शौकीन हैं। कुछ लोगों की सुबह की आंख ब्रश करके नहीं बल्कि एक कप चाय पीकर ही खुलती है तो वहीं कुछ ऐसे हैं जिन्हे जब तक शाम में एक कप गर्म चाय ना मिल जाएं उनकी शाम खुशनुमा नहीं होती। अगर चाय लवर्स को हिंदी में चाय का नशेड़ी भी कह दें तो उन्हें बुरा नहीं लगेगा क्योंकि कुछ लोगों को वाकई में चाय का नशा होता है।
भोजन के बाद चाय खतरनाक
चाय मेहमानों को पिलाने वाली औऱ सबसे अधिक पसंद की जाने वाली ड्रिंक हैं। खासकर भारत में लोग सॉफ्ट ड्रिंक के लिए मना कर सकते हैं , लेकिन चाय को ना बोलने वालों की संख्या बहुत ही कम मिलेगी। चाय पीना कहीं से गलत भी नही है। इसे पीने से सर्दियों में बहुत आराम मिलता है और अगर आपने इसमें अदरक काली मिर्च औऱ तुलसी का पत्ता डाला है तो यह फिर आपके लिए एक दवा के सामान है। हालांकि चाय के साथ भी यह समस्या है कि हद से ज्यादा इसका सेवन आपके लिए जहरीला साबित होता है। उस पर भी अगर आप खाना खाने के बाद चाय पीते हैं तो यह बहुत ही खतरनाक है।
कुछ लोग चाय के इतने तलबी होते हैं कि उन्हें खाने के तुरंत बाद चाय चहिए होती और कुछ तो ऐसे भी होते हैं जो खाना खाते समय ही चाय पीते हैं। ऐसा कभी ना करें। दरअसल चाय में टैनिन पाया जाता है जिसका काम ऑयरन को रोकना है। अब आपके शरीर को आयरन मिलना जरुरी है औऱ वह आपको भोजन से मिलता है। अगर ऐसे में खाना खाते समय या खाने के तुरंत बाद चाय पीएंगे तो आपके शरीर में आयरन नहीं पहुंचेगा और आपके शरीर में दिक्कत होने लगेगी। यह बात किसी भी तरह के भोजन पर निर्भर करती है।
कैफिन करता है शरीर में दिक्कत
अगर आप रेड मीट खा रहे हैं तो चाय से खुद को दूर रखिए। यह कॉफी पर भी लागू होता है। अगर भोजन के बाद अब चाय या कॉफी पीना भी चाहते हैं तो एक घंटे बाद पीएं। एक घंटे के अदंर आपके शरीर में भोजन पच जाता है औऱ इसके बाद चाय पीना सही रहता है। वैसे चाय और खाने के बीच आप जितना गैप रखेंगे उतना आपके लिए अच्छा होगा।
अगर आपको एनीमिया की शिकायत है तो शरीर पर ध्यान देना ज्यादा जरुरी है चाय का सेवन कम से कम करें। अगर चाय का शौक बहुत ज्यादा है तो कम से कम यह कोशिश करें की दूध से बनी चाय नहीं बल्कि नींबू वाली चाय पीएं। नींबू तुलसी की चाय शरीर में नुकसान नहीं पहुंचाती बल्कि फायदा करती है। इससे शरीर में विटामिन सी मिलेगा।
चाय के अधिक सेवन से शरीर में कई तरह के नुकसान होते हैं। बहुत ज्यादा चाय के सेवन से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। यह ऑयरन एब्जॉर्ब करने की क्षमता को शरीर में कम कर देता है इसमें कैफीन की मात्रा बहुत अधिक होती है तो यह आपको आदती बना सकती है। चाय पीने से पेट में भी समस्या हो सकती है। बहुत ज्यादा सेवन आपके दातों का रंग बदल सकता है और दांत पीले हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें :