Bollywood

रणवीर से शादी के बाद इस बात पर पूछा गया दीपिका से सवाल, शर्माते हुए बोलीं- छी…

दीपिका और रणवीर अपनी फिल्म का बाद अपने अफेयर को लेकर चर्चा में थे और अब अपनी शादी को लेकर भी वह दर्शकों के बीच में छाए हुए हैं। इस जोड़ी का प्यार सफल होते देख लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठते हैं। दरअसल दीपिका औऱ रणवीर ने 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की। ऐसे में उनके शादी के बाद फिल्मी स्टाइल में किसी तरह का बदलाव आने वाला है या नहीं यह जानने के लिए दर्शक बेचैन हैं। आपको बताते हैं कि दीपिका से शादी के बाद फिल्मों को लेकर उनसे क्या सवाल किया गया और उन्होंने क्या जवाब दिया।

अक्सर ऐसा होता है कि शादी के बाद हिरोइनें इंटीमेट और किसिंग सीन से तौबा कर लेती हैं औऱ काफी गंभीर तरीके के रोल करने लगती हैं। दीपिका अपने करियर के पीक पर हैं औऱ शादी से पहले वह काफी बोल्ड सीन दे चुकी हैं। अब लोगों को यह जानने में दिलचस्पी है कि क्या रणवीर से शादी के बाद वह किसिंग सीन दंगी।  दरअसल उनसे एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या वह शादी के बाद अपने कॉन्ट्रेक्ट मे ऑनस्क्रन नो किसिंग का क्लॉज जोड़ेंगी।

दीपिका से यह सवाल इसलिए पूछ गया क्योंकि उनकी पिछली तीन फिल्म रणवीर के साथ रही है जिसमें दो फिल्मों में उन्होंने रणवीर के साथ ही रोमांस किया है। अब वह ऑनस्क्रीन किस के बारे में क्या सोचती हैं। यह सवाल सुनते ही दीपिका के मुंह से एक ही शब्द निकला छी…..

बता दें कि फिल्म रामलीला में दीपिका ने रणवीर के साथ काफी हॉट और इंटी-मेट सीन दिए थे। हालांकि दोनों का रोमांस इतना शानदार था कि फिल्म के साथ साथ लोगों की इन दोनों की जोड़ी भी पसंद आ गई थी। दीपिका और रणवीर ने जबसे इटली में शादी रचाई है उसके बाद उन्होंने अपने ही तीन रिसेप्शन दिए किए हैं । इसके बाद यह नया नवेला जोड़ा ईशा अंबानी की शादी में बिजी हो गया। अब तक दीपिका और रणवीर अपना हनीमून  भी नहीं मना पाएं हैं।

दीपिका हाल ही में निकलोडियन किड्स च्वाइस अवार्ड में पहुंची थी। वहां पर उन्होंने अपने पति की फिल्म सिंबा के बारे में बात की। दीपिका ने कहा कि मुझे लगता है कि सिंबा बेहद ही सफल होगी। अभी हमारा पूरा ध्यान फिल्म पर है उसके बाद हम जन्मदिन या हनीमून को लेकर कोई प्लान करेंगे। बता दे कि रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म सिंबा रणवीर के शादी के बाद 28 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

बता दें कि कुछ वक्त पहले ही रणवीर ने दीपिका के मां बनने पर अपनी बात कही थी जिसके बाद लोगों को शक हो गया था कि शायद दीपिका प्रेग्नेंट हैं। हालांकि रणवीर ने तुरंत यह बात साफ कर दी थी। उन्होंने कहा था कि मैंने दीपिका को जब पहली बार देखा था तभी यकीन हो गया था कि यह मेरे बच्चे की मां बनेंगी। उन्होंने कहा कि यह मेरा कम दीपिका का ज्यादा फैसला है। मैंने यह फैसला उन पर छोड़ा हुआ है। उन्होंने कहा की दीपिका हर मामले में उनसे बेहतर हैं। बता दें कि बॉलीवुड की बॉजीराव और मस्तानी ने 14-15 नंवबर को इटली के लेक  कोमो में शादी की थी।

यह भी पढ़ें :

Back to top button