
Isha Ambani Wedding:720 करोड़ की शादी फिर भी ईशा अंबानी ने पहनी पुरानी साड़ी,आखिर क्या थी वजह?
न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: मुकेश अंबानी की एकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल से हो गई, ये शादी इतनी भव्य और आलीशान थी की पूरा देश सबकुछ भूलकर बस इसी शादी के बारे में जानना चाहता था। सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनल्स में भी इस शादी के जुड़ी हर जानकारी लोगों को दी जा रही थी।
ईशा अंबानी की शादी जितनी भव्य थी उतना ही भव्य था उसका खर्चा, खबरों की मानें तो ईशा अंबानी की शादी में 720 करोड़ रूपए खर्च हुए जो बहुत ही बड़ी रकम है। उस शादी में बॉलीवुड जगत के हर दिग्गज ने शिरकत की वहीं शायद ही कोई ऐसा कलाकार बचा होगा जा अंबानी की बेटी की शादी में शरीक ना हुआ हो यहां तक की खेल जगत के भी नामी-गिरामी धुरंधरों ने ईशा अंबानी की शादी में पहुंचे। इतना ही नहीं अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन भी ईशा के संगीत समारोह और शादी में शामिल होने के लिए पहुंची थी। वहीं देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और राजनाथ सिंह भी अंबानी परिवार की शादी में शरीक हुए।
लेकिन एक बात जो अब सामने निकलकर आई है वो ये कि ईशा अंबानी ने अपनी शादी में पुरानी साड़ी पहनी थी। अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि आखिर इतनी भव्य शादी उसके बाद भी ईशा ने पुरानी साड़ी क्यो पहनी, दरअसल इसके पीछे एक बड़ी ही प्यारी वजह छुपी है और वो ये है कि ईशा ने अपनी शादी में जो शादी का जोड़ा पहना था वो उनकी मां नीता अंबानी का था।
बता दें कि ईशा और आनंद शादी में एक-दूसरे से मैचिंग कलर के आउटफिट में नजर आए थे। ईशा ने सफेद रंग के लहंगे के साथ गले में चोकर हार पहन रखा था और लहंगें में लाल रंग की चुन्नी को साइड में डाल रखा था, बता दें कि ये लाल रंग की चुन्नी नीता अंबानी की शादी की साड़ी थी जो आज से 35 साल पहने नीता ने अपनी शादी में पहनी थी, ईशा ने अपनी मां की साड़ी को अपने लहंगे के साथ बतौर डुपट्टा कैरी कर रखा था।
बता दें की ईशा अंबानी की शादी का ये लहंगा संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। उनके लहंगे में 16 कली थी और हर कली पर जरदोजी और मुकेश का वर्क किया गया था, पूरे लहंगे को हाथ से काढा गया थी और हर एक फ्लावरको क्रिस्टल और सीक्वेंस के साथ हाईलाइट किया गया था।
ईशा अंबानी जब दुल्हन बन स्टेज पर आई तो उनके पिता मुकेश अंबानी और माता नीता अंबानी दोनों ही बहुत भावुक हो गए थे। बता दें की ईशा अंबानी की शादी से पहले उदयपुर में एक भव्य संगीत समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने भी डांस पर्फामेंस दी थी, इतना ही नहीं बॉलीवुड सेलेब्स यहां तक की गौरी खान ने भी इस समारोह पर स्टेज में आकर डांस किया था।
वहीं इस फंक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ जिसमें सलमान खान आकाश अंबानी के पीछे बैकग्राउंड डांसर बनकर डांस कर रहे थे, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर सलमान खान को ट्रोल भी किया गया क्योंकी उनके फैंस को ये बात जरा भी पसंद नहीं आई।