
ईशा अंबानी के फंक्शन में महफिल लूट ले गईं नई नेवेली दुल्हन, लाल साड़ी में ढहाया कहर
बॉलीवुड में कई बड़े सितारों ने अपनी शादी कर ली और अब पूरा बॉलीवुड अंबानी परिवार की इकलौती बेटी ईशा अंबानी के शादी के जश्न में डूबा है। वैसे तो बॉलीवुड की एक से एक मशहूर हस्तियां इस जश्न में शामिल हैं, लेकिन एक अदाकारा ऐसी है जिसने अपने जलवों से महफिल लूट ली। जी हां, नई नवेली दुल्हन बनीं दीपिका ने लाल साड़ी में ठुमके दिखाकर लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। दीपिका हाल ही में अपने रिसेप्शन से फ्री हुई हैं और ईशा के संगीत सेरेमनी में उन्होंने फिर एक बार जलवा बिखेरा है।
पति के साथ मस्त होकर नाचीं दीपिका
बता दें कि दीपिका ने लाल साड़ी के साथ मोती की एक भारी सी माला पहनी और उनके अंदर अपने पति रणवीर वाली एनर्जी भी आ गई। दीपिका रणवीर का हाथ पकड़ते ही नाचते रहीं। कई बार उनका पल्लू भी नाचते नाचते सरकता रहा, लेकिन दीपिका नाचने में इतनी मगन थीं कि बार बार पल्लू पकड़ कर ही नाच रही थीं। शादी के बाद उनके सामने तुरंत कोई ऐसा मौका पड़ा है जब वह खुलकर अपने पति के साथ नाच रही हैं।
दीपिका के डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह लवयात्री के गाने चोगाड़ा पर जमकर थिरकतीं नर आ रही हैं। गौरतलब है कि इससे पहले किसी भी फंक्शन में दीपिका को बहुत ही रिजर्व होकर इंज्वॉय करते देखा है। शादी के बाद अपने पति रणवीर का रंग बिल्कुल उनके सिर पर चढ़ गया औऱ वह मस्ती में नाचती नजर आईं। यहां तक की जब वह रणवीर से बातें र रही थीं उस वक्त भी उनके पैर थिरक रहे थे।बता दें कि ईशा अंबानी की शादी के जश्न में पूरा बॉलीवुड इक्ट्ठा हुआ है।
https://www.instagram.com/p/BrMLuUTBxV0/?
सलमान बन गए बैकग्राउंड डांसर
इससे पहले सबने स्टेज पर्फॉरमेंस भी दी। यहां तक की सलमान खान भी बैकग्राउंड डांसर बनें नजर आए। उन्होंने नीले रंग का सूट पहना हुआ था। उनके अनंत अंबानी के पीछे नाचने पर पर लोगों के कमेंट्स आने लगे। ऐशवर्या और अभिषेक बच्चन ने फिल्म गुरु के गाने बिन तेरे क्या जीना पर डांस किया। वहीं शाहुख और गौरी ने भी कुछ कुछ होता है के मुझको क्या हुआ है…गाने पर जमकर डांस किया। साथ ही क्रिकेट की कई मशहूर हस्तियां भी इनके फंक्शन में थीं जिनमें महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, वरुण धवन, जॉन अब्राहम जैसे कई बड़े सितारे मौजूद थे।
पूरा बॉलीवुड है शामिल
बता दें कि अंबानी परिवार का हर कार्यक्रम ऐसे ही शानदार होता है। देश के सबसे अमीर घर में शादी है तो ऐसा जश्न तो देखते ही बनता है। इससे पहले अंबानी परिवार ने इटली के लेक कोमो में ईशा की सगाई की थी। उसके बाद आनंद और ईशा की शादी की घोषणा की गई थी। बता दें कि संगीत समारोह के लिए उदय विलास बुक किय़ा गया है, लेकिन उनकी शादी मुकेश अंबानन के मुंबई के घर एंटिलिया में होगी। गौरतलब है कि ईशा अंबानी जब बहुत छोटी थीं तो उन्होंने अपनी वेडिंग गेस्ट की लिस्ट बनाई थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि उनकी शादी में बियोन्से, पूरा बॉलीवुड और हिलेरी क्लींटन मौजूद हों। मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी की यह ख्वाहिश भी पूरी कर दी।
यह भी पढ़ें :